2023 में आई सुपरहिट वेब सीरीज Farzi का बेहद प्रत्याशित दूसरा सीज़न बहुत जल्द लौट रहा है, जिसमें एक बार फिर नकली सामान बनाने, धोखाधड़ी और उच्च दांव वाले दिमागी खेलों की रोमांचक दुनिया देखने को मिलेगी। पहले सीज़न की भारी सफलता के बाद अब नए सीज़न में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपनी भूमिकाओं को दोहराते नज़र आएंगे, जिससे नई कहानी इस चूहे-बिल्ली की दौड़ में और भी डार्क और इंस्टेंस चैप्टर लेकर आएगी।
सीज़न 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां से पिछली बार खत्म हुई थी। सनी, जिसका किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं, अब पूरी तरह उस ग्रे दुनिया में उतर चुका है, जिससे वह पहले बचने की कोशिश करता था। शुरुआत में जो कदम मजबूरी में उठाया गया था, अब वह उसके लिए एक खतरनाक रास्ता बन चुका है। इस सीज़न में सनी का किरदार और ज्यादा जटिल और अंधेरे की ओर जाता दिखेगा, जहां उसकी महत्वाकांक्षा और फैसलों के नतीजे उसे नए मोड़ पर ले जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ माइकल, जिसका किरदार विजय सेतुपति निभा रहे हैं, अपनी लड़ाई जारी रखते हैं। सिस्टम से अलग होने के बावजूद माइकल का जज़्बा कम नहीं होता। सीमित संसाधनों के बावजूद वह नकली नोटों के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी ताकत से जुटा रहता है। उसका लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले इस पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करना है.
मेकर्स के अनुसार, नया सीज़न एक “हाई-स्टेक रोलर-कोस्टर राइड” होगा, जिसमें सनी और माइकल सिर्फ एक-दूसरे का ही नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी ताकत का भी पीछा करेंगे। यह नया किरदार भारत की आर्थिक व्यवस्था को गहराई से प्रभावित करने की ताकत रखता है, जिससे कहानी का दायरा और भी बड़ा और गंभीर हो जाता है।
सीरीज़ के अन्य कलाकार भी इस सीज़न में वापसी करेंगे, जिनमें भुवन अरोड़ा, के के मेनन, ज़ाकिर हुसैन, राशि खन्ना और कुब्रा सैत शामिल हैं। ये सभी किरदार कहानी में नई परतें जोड़ते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज़ को Raj & DK ने तैयार किया है, जिनके साथ सीता मेनन और सुमन कुमार ने राइटिंग में योगदान दिया है। निर्देशन की जिम्मेदारी भी राज एंड डीके, सुमन कुमार और तुषार सेठ ने संभाली है, जिससे शो का ओरिजनल जॉनर और टोन बरकरार रहने की उम्मीद है।
इसी के साथ फर्जी सीज़न 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बनने जा रही है। दर्शकों को इस बार और ज्यादा रोमांचक और प्रभावशाली अनुभव मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: सैमसंग ने भारत में पेश किया ‘Galaxy Forever’ मॉडल; अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को खरीदना होगा और भी आसान