Netflix पर ट्रेंड कर रही 11 साल पुरानी ये फिल्म, गांव की अरेंज मैरिज की कहानी जीत लेगी दिल

Updated on 16-Feb-2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म अब सिर्फ नई फिल्मों का ठिकाना नहीं रहे, बल्कि पुरानी और यादगार कहानियों का भी नया घर बन चुके हैं। यही वजह है कि 2015 में आई इस फिल्म ने इन दिनों फिर से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना रही है। अगर आप भी हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी ढूंढ रहे हैं, तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

अलग सोच, अलग सपने… लेकिन शादी एक

इस रोमांटिक कॉमेडी की कहानी दो बिल्कुल अलग सोच वाले लोगों की है। लड़का अपने सपनों में खोया है, थोड़ा संकोची और समाज की बातों से प्रभावित होने वाला है। घरवाले उसकी शादी ऐसी लड़की से करवा देते हैं जो पढ़ी-लिखी है, आत्मविश्वासी है, लेकिन उसका वजन ज्यादा है। शादी के बाद लड़का उसे अपनाने में हिचकता है। वह उसे समझने की कोशिश करने के बजाय उससे दूरी बना लेता है। कई बार तो उसे बोझ तक मानने लगता है।

दूसरी तरफ लड़की चुपचाप सब सहती है, मगर अंदर ही अंदर वह टूटती भी है। वह अपनी शादी में प्यार ढूंढती है और साथ ही टीचर बनने का सपना भी देखती है।

एक थप्पड़ से बदल जाती है कहानी

कहानी में असली मोड़ तब आता है जब उसका सब्र जवाब दे देता है। और वह सबके सामने अपने पति को थप्पड़ मार देती है। यही पल कहानी को नई दिशा देता है।

अब सवाल यही है, क्या इस रिश्ते में कभी सच्चा प्यार आएगा? या दोनों अलग राह चुन लेंगे?

कौन सी है ये फिल्म?

हम बात कर रहे हैं दम लगा के हईशा (dum laga ke haisha) की। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ‘प्रेम’ और भूमि पेडनेकर ने ‘संध्या’ का किरदार निभाया है। करीब 1 घंटा 50 मिनट की इस फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और सामाजिक संदेश तीनों का संतुलन देखने को मिलता है।

फिल्म को शरत कटारिया ने लिखा और डायरेक्ट किया था। रिलीज के समय यह फिल्म ज्यादा बड़े बजट की नहीं थी, लेकिन कहानी और अभिनय की वजह से दर्शकों के दिलों में बस गई। इंटरनेशनल मार्केट में इसे My Big Fat Bride नाम से रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं, इसे बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

कहां देख सकते हैं?

यह फिल्म फिलहाल Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। अगर आप छोटे शहर या गांव की सादगी भरी प्रेम कहानी देखना चाहते हैं, जिसमें रिश्तों की असली कसौटी दिखाई गई हो तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

क्यों दोबारा ट्रेंड कर रही है ये फिल्म?

आज भी बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे समाज में मौजूद हैं, अरेंज मैरिज की सच्चाई से जुड़ी कहानी, सादगी भरा 90s का माहौल, मजबूत एक्टिंग और असली इमोशन, कई दर्शक सोशल मीडिया पर इसे ‘रियल और रिलेटेबल’ फिल्म बता रहे हैं। इन सभी पॉइंट्स के चलते यह फिल्म एक बार फिर से OTT पर ट्रेंड करना शुरू कर गई है।

इमेज साभार:

यह भी पढ़ें: कैसे चुटकियों में Aadhaar Card में बदल सकते हैं ‘Date of Birth’..क्या कहते हैं नए रूल, डॉक्यूमेंट्स से लेकर स्टेप बाय स्टेप्स गाइड देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :