Dhurandhar: The Revenge Trailer: रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद दर्शक इसके अगले अध्याय का इंतजार कर रहे थे. अब Dhurandhar: The Revenge तैयार है और इसे इस साल के सबसे बड़े बॉलीवुड टकरावों में से एक माना जा रहा है. इसके ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. इसके ट्रेलर के लिए फैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. आइए आपको इसकी सारी डिटेल्स बताते हैं.
Aditya Dhar द्वारा निर्देशित पहली फिल्म Dhurandhar की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी. अब रिपोर्ट्स के अनुसार सीक्वल उससे भी लंबी होने वाली है. Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक Dhurandhar: The Revenge का रनटाइम लगभग 235 मिनट यानी 3 घंटे 55 मिनट हो सकता है. कुछ क्षेत्रों में 3 घंटे 40 मिनट का वर्जन भी चलने की चर्चा है.
अगर यह लंबाई कायम रहती है तो यह हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल होगी. अभी तक LOC Kargil 4 घंटे 7 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्मों में गिनी जाती है. ट्रेड सूत्रों का कहना है कि दर्शकों की मांग को देखते हुए मेकर्स कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करना चाहते हैं. अंतिम रनटाइम की पुष्टि एक हफ्ते के भीतर हो सकती है.
फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है, जो होली से ठीक एक दिन पहले होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पारंपरिक रेड कार्पेट इवेंट की बजाय डिजिटल लॉन्च का रास्ता चुना गया है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
पहली फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई थी जो पाकिस्तान के आपराधिक और राजनीतिक जाल के बीच काम करता है. उसी कहानी को अब और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा.
Dhurandhar: The Revenge की टक्कर Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups से होगी, जिसे Geetu Mohandas ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में Yash, Kiara Advani, Nayanthara और Huma Qureshi नजर आएंगे. Toxic का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा. इस तरह मार्च 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सिनेमाई भिड़ंत देखने को मिल सकती है.