Dhurandhar 2 OTT Release UPDATE! स्ट्रीमिंग को लेकर सबसे बड़ी खबर, जानें कब आएगी फिल्म ऑनलाइन

By

Dhurandhar: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब एक नई वजह से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। फिल्म को लेकर चल रहे एक कानूनी विवाद के बीच इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।

दिल्ली हाई कोर्ट की सुनवाई में OTT रिलीज का संकेत

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान फिल्म की OTT रिलीज टाइमलाइन पर चर्चा हुई। मामला फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किए गए मशहूर गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ से जुड़ा है। फिल्म में इस गाने का रीक्रिएटेड वर्जन ‘रंग दे लाल’ इस्तेमाल किया गया है।

बताया जा रहा है कि राजीव राय, जिन्होंने फिल्म Tridev का निर्देशन और निर्माण किया था, उन्होंने अदालत का रुख करते हुए ओरिजनल गाने के बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप लगाया है। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की सलाह दी थी, लेकिन ताजा सुनवाई में जानकारी दी गई कि यह प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी।

मई के मध्य से पहले OTT पर आने की संभावना कम

सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की निर्माता कंपनी B62 Films की ओर से अदालत को बताया गया कि फिल्म के मई के मध्य से पहले OTT प्लेटफॉर्म पर आने की संभावना नहीं है। यह टाइमलाइन बॉलीवुड फिल्मों के सामान्य 8 से 10 सप्ताह के थिएट्रिकल विंडो पैटर्न से मेल खाती है। गौरतलब है कि फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में अपने आठ सप्ताह पूरे कर लेगी।

इस OTT पर रिलीज होगी फिल्म

हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक OTT रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Dhurandhar 2 का प्रीमियर JioHotstar पर किया जाएगा। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म Dhurandhar दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग आठ हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। सीक्वल भी इसी रणनीति को फॉलो करता नजर आ रहा है, हालांकि इस बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अलग होगा ।

दो महीने बाद भी फिल्म का दबदबा कायम

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें: Mother’s Day पर मां को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 फोन्स.. शानदार कैमरा-बैटरी सस्ते में

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By