Dhurandhar: The Revenge के OTT रिलीज़ को लेकर हाल ही में एक नई खबर सामने आई है. OTT STREAM UPDATES नाम के एक X यूज़र ने जानकारी दी है कि रणवीर सिंह की यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 14 मई को दस्तक देने के लिए तैयार है. हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के माध्यम से सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद अब दर्शकों को इसके डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है.
रणवीर सिंह की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म देशभर में सिनेमाघरों में रिकॉर्ड्स तोड़ रही है, लेकिन लाखों फैंस ऐसे भी हैं जो इसे आराम से घर बैठकर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है. आइए रिलीज़ डेट अलावा धुरंधर 2 के बारे में अन्य डिटेल्स जैसे कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, प्लॉट, स्टार कास्ट आदि जानते हैं.
इस फ्रेंचाइज़ी का पहला पार्ट थिएट्रिकल रन के बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज़ हुआ था. लेकिन धुरंधर 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स इसके बॉक्स ऑफिस रिलीज़ से भी पहले ही JioHotstar ने 150 करोड़ रुपये में खरीद लिए थे, इसलिए यह पुष्टि तो हो चुकी है कि यह फिल्म इस नए प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।
अब तक मेकर्स ने धुरंधर 2 की आधिकारिक प्रीमियर डेट नहीं बताई है लेकिन यह लीक हुई तारीख काफी हद तक सटीक लग रही है क्योंकि उस समय तक फिल्म का थिएट्रिकल विंडो पूरा हो जाएगा। हाल ही में ये ख़बरें भी आ रही थीं कि इसके डिजिटल रिलीज़ को रणनीतिक रूप से मई के अंत या जून की शुरुआत आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि इसे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के साथ संघर्ष न करना पड़े, लेकिन अगर यह खबर सही निकलती है तो फिल्म की टक्कर IPL 2026 से हो सकती है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी Dhurandhar: The Revenge में रणवीर सिंह अपना अंडरकवर एजेंट हम्ज़ा अली मज़ारी का किरदार दोहरा रहे हैं. इनके साथ-साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, आर. माधवन और गौरव गेरा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आते हैं. यह फिल्म पहले भाग की जासूसी कहानी को आगे बढ़ाती है और मिशन को दुश्मन के इलाके में और भी गहराई तक ले जाती है।