आजकल एक फिल्म की असली कमाई सिर्फ थिएटर से नहीं होती, असली गेम OTT पर होता है। और अभी जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है, वो है Dhurandhar: The Revenge। फिल्म थिएटर में जबरदस्त कमाई कर रही है, लेकिन लोगों का सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि ये OTT पर कब आएगी और कहां आएगी। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करने वाले हैं। असल में, ऐसा माना जा रहा है कि पहले पार्ट की तरह Dhurandhar 2 Netflix पर रिलीज नहीं की जाने वाली है। अब यह कौन से OTT Platform पर देखी जाएगी। आइए इसी की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
अगर आपने Dhurandhar के पहले पार्ट को Netflix पर देखा था और सोच रहे हैं कि धुरंधर पार्ट 2 भी वहीं स्ट्रीमिंग के लिए लाया जाने वाला है, तो इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। असल में, इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। इस बार फिल्म JioHotstar पर रिलीज होने वाली है, Netflix पर नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के OTT राइट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है, जो पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी बताई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर कितनी बड़ी उम्मीदें हैं।
जैसा कि सभी जानते हैं कि Ranveer Singh की Dhurandhar 2 को 19 मार्च को थिएटर में रिलीज किया गया था, और आमतौर पर बड़ी फिल्में थिएटर रिलीज के लगभग 6–8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं। अगर इसी पैटर्न को देखें, तो Dhurandhar 2 जून के दूसरे हफ्ते के आसपास OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए आ सकती है। इस बार आप इसे JioHotstar पर देखने वाले हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर इंडस्ट्री के ट्रेंड को देखते हैं तो यही जानकारी मिलती है और इसी पैटर्न को लंबे समय से फॉलो भी किया जा रहा है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो ये सिर्फ ठीक-ठाक नहीं, बल्कि काफी बड़ी हिट बनती दिख रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कमाई की थी, और अब तक भारत में करीब 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की जा चुकी है, वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 500 करोड़ के पार बताया जा रहा है। मतलब साफ है कि फिल्म को देखने वालों की कमी नहीं है।
कहानी की बात करें तो इस बार फिल्म सिर्फ एक मिशन की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि मुख्य किरदार की बैकस्टोरी भी दिखाती है। कैसे एक आदमी धीरे-धीरे एक खतरनाक अंडरकवर एजेंट बनता है और दुश्मन के बीच घुसकर काम करता है। यानी इस बार कहानी थोड़ी पर्सनल भी है और ज्यादा इमोशनल एंगल भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 25 मिनट की ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग, रिलीज़ के तीन महीने बाद भी OTT पर कायम है दबदबा