26 साल की लड़की, 50 साल का मर्द..हंसा-हंसा कर पागल कर देगी ये फिल्म, OTT डेट कन्फर्म, जानें सभी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

साल 2019 में आई फिल्म De De Pyaar De को लोगों ने खूब प्यार दिया. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस भी अच्छी कमाई हुई. अब इसका पार्ट 2 भी आ चुका है. अच्छी बात है कि थिएटर रिलीज के बाद आप इसको ओटीटी पर देख सकते हैं. यानी अब इसका सीक्वल 'De De Pyaar De 2' आपके घर आने के लिए तैयार है.

इस बार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है, पिछली बार अजय देवगन को अपनी पूर्व पत्नी (तब्बू) को मनाना था, लेकिन इस बार उन्हें रकुल प्रीत के पिता यानी आर. माधवन का सामना करना है. अगर आप थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, तो अब नेटफ्लिक्स पर इस कॉमेडी का लुत्फ उठाने का समय आ गया है. आइए जानते हैं रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी खास बातें.

कब और कहां होगी स्ट्रीम?

फिल्म के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज की पुष्टि कर दी है. यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म के "कमिंग सून" सेक्शन के अनुसार, फिल्म 9 जनवरी, 2026 से उपलब्ध होगी. यह थियेट्रिकल रिलीज के लगभग 8 सप्ताह बाद आ रही है, जो कि मानक ओटीटी विंडो का पालन करती है.

कहानी: इस बार ससुर जी से पंगा

जहां पहली फिल्म आशीष के परिवार और उसकी एक्स-वाइफ के इर्द-गिर्द थी, वहीं सीक्वल में फोकस आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के परिवार पर है. अजय देवगन एक अधेड़ उम्र के एनआरआई निवेशक की भूमिका में हैं.

आर. माधवन ने आयशा के पिता की भूमिका निभाई है. वे खुद को प्रोग्रेसिव मानते हैं, लेकिन अपनी बेटी और आशीष के बीच उम्र के बड़े अंतर (Age Gap) को स्वीकार नहीं कर पाते. फिल्म में आशीष को अपने होने वाले ससुर (जो शायद आशीष की ही उम्र के हैं) को इंप्रेस करना है. यह स्थिति कई मजेदार और अजीबोगरीब पलों को जन्म देती है.

कास्ट में बदलाव: तब्बू गायब, नए चेहरे शामिल

इस बार कास्टिंग में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पहले भाग की जान रहीं तब्बू इस सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं, जिससे फिल्म का टोन थोड़ा बदल गया है. नई एंट्री हुई हैं आर. माधवन की पिता के रूप में. जबकि गौतमी कपूर आयशा की मां के रूप में दिखेगी जो घर में एक अलग नजरिया रखती हैं. मीजान जाफरी 'आदि' का किरदार निभा रहे हैं, जो आयशा का बचपन का दोस्त है और माता-पिता की नजर में उसके लिए "आदर्श दूल्हा" है.

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और लव रंजन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 44 दिनों के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 74.22 करोड़ का कलेक्शन किया है. भले ही यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई, लेकिन इसने अपना बजट और दर्शकों का प्यार दोनों हासिल किया.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile