बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ कर दिया गया। यह एक डार्क क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार अनुराग कश्यप और बॉबी देओल एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 5 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर में बॉबी देओल को समर मेहरा नाम के किरदार में दिखाया गया है, जो कभी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा सितारा था, लेकिन अब वह अपनी गिरती लोकप्रियता, अकेलेपन और विवादित इमेज से जूझ रहा है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब समर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से होती है। इस किरदार को सपना पब्बी निभा रही हैं।
इसके बाद महिला समर पर रेप, ब्लैकमेल और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाती है। वहीं समर खुद को बेगुनाह बताते हुए महिला को अपना पीछा करने वाली बताता है। ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच जाता है, जहां समर एक ऐसे सिस्टम में फंसता नजर आता है जो भ्रष्टाचार और साजिशों से भरा हुआ दिखाई देता है।
फिल्म में बॉबी देओल और सपना पब्बी के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, रिद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बेनर्जी ने लिखा है। दोनों इससे पहले Paatal Lok, Kohrra और Udta Punjab जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं। ‘बंदर’ का निर्माण निखिल द्विवेदी की प्रोडक्शन कंपनी Saffron Magicworks ने Zee Studios के सहयोग से किया है। फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म की OTT रिलीज़ डेट की बात करें तो उसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. हालांकि, स्टैंडर्ड इंडस्ट्री प्रैक्टसेज़ के अनुसार, फिल्म अपने थिएट्रिकल डेब्यू के 4 से 8 हफ़्तों बाअद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है. इस तरह इसका संभावित ओटीटी प्रीमियर जुलाई के अंत या अगस्त में हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 43-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का QLED Smart TV, कीमत 11,000 रुपये से कम