चाहे कॉमेडी जॉनर की बात हो, एक्शन या क्राइम थ्रिलर की, बनावटी फिल्में और वेब सीरीज तो हम सभी देखते हैं, लेकिन असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित फिल्में-सीरीज देखने की बात ही कुछ और होती है. इस तरह की फिल्में और शोज़ अक्सर अपनी सच्चाई से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. साथ ही साथ ये लोगों में जागरूकता भी फैलाते हैं क्योंकि ऐसी सीरीज ज्यादातर किसी न किसी अपराध से रूबरू कराती हैं. अगर आप भी ऐसी सच्ची कहानियां जानने का शौक रखते हैं, तो सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लगाकर तैयार की गईं ये 5 वेब सीरीज आपके वीकेंड को बड़ा ही मसालेदार बना सकती हैं. इन्हें आप घर बैठे आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो आदि पर देख सकते हैं,
यह सीरीज भारत की पहली महिला सीरियल किलर केडी केमपम्मा उर्फ़ सायनाइड मल्लिका की दिल देहला देने वाली कहानी पर आधारित है. इसमें गुरु चनप्पा, इनाम और संजना प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में हैं. आईएमडीबी पर इसने 8.2 की दमदार रेटिंग हासिल की है.
6.8 की आईएमडीबी रेटिंग वाली इस सीरीज की कहानी 1985-1995 के बीच चेन्नई में घटी भयानक सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें अप्पानी सरथ लीड रोल में हैं, वहीं स्वयं सिद्ध और सरण्या रवि ने भी मुख्य किरदार निभाए हैं. ऑटो शंकर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर देखा जा सकता है.
यह कहानी इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के हाइजैक के बारे में है, जो भारत के इतिहास में सबसे चर्चित प्लेन हाइजैक मामलों में से एक मानी जाती है। इसमें विजय वर्मा लीड रोल में और नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी और दिया मिर्ज़ा महत्वपुर भूमिकाएं निभाते नज़र आते हैं. सीरीज की रेटिंग 5.8 है और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
नवीन सिखेरा नए SSP के रूप में अपराधों के शहर में कदम रखते हैं। यहां पहुंचते ही वे शहर में फैली अराजकता और बे-लगाम कानून व्यवस्था से रूबरू होते हैं। मुज़फ्फरनगर के पूर्वी हिस्से पर शौकीन गैंग का दबदबा है, जबकि पश्चिमी इलाके पर देधा भाईयों का राज चलता है। यह क्राइम-थ्रिलर जॉनर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है. 7.8 की रेटिंग वाले इस शो को MX प्लेयर पर फ्री में देखा सकते हैं.
यह सीरीज एक पत्रकार के बारे में है जिसकी ज़िंदगी उसी सिस्टम के कारण पूरी तरह पलट जाती है, जिसने कभी उसे यह पहचान दिलाई था। अब सवाल यह है कि क्या वह इसके ख़िलाफ़ डटकर लड़ेगी या हालात के आगे हार मान लेगी? शो में मुख्य किरदार करिश्मा तन्ना का है और उनके साथ मोहम्मद जीशान और हरमन बवेजा भी हैं. स्कूप की रेटिंग 7.6 है और इसे देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स का रुख करना होगा.
यह भी पढ़ें: सीधे 30 हजार रुपये सस्ता हो गया Samsung का 7 साल तक नया रहने वाला फोन, यहां मिल रहे ऑफर पे ऑफर