Bhoot Bangla ट्रेलर रिलीज़: फुल-ऑन Bhool Bhulaiya वाइब्स लेकर लौट रहे अक्षय कुमार, इस दिन आएगी फिल्म

By

करीब 14 साल के लंबे गैप के बाद निर्देशक प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों इस बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी और अब मेकर्स ने सोमवार, 6 अप्रैल को इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर रिलीज से पहले इसकी तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूज़न बना रहा। शुरुआत में इसे 27 मार्च को रिलीज़ किया जाना था, फिर इसे आगे बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया, लेकिन दोनों ही दिन ट्रेलर लॉन्च नहीं किया गया। इस देरी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। आखिरकार आज ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेलर ने याद दिलाई ‘भूल भुलैया’

इससे पहले आए टीज़र ने फिल्म की रहस्यमयी दुनिया और किरदारों की झलक दिखाई थी, वहीं ट्रेलर में कहानी को थोड़ा और विस्तार से पेश किया गया है। ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों को ‘भूल भुलैया’ की याद आ गई। अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनकी टाइमिंग एक बार फिर मजबूत दिखती है। वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी स्क्रीन पर अच्छी लग रही है। वहीं राजपाल यादव और परेश रावल ने कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया है।

कुल मिलाकर ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में हास्य, रहस्य और डर का संतुलित मिश्रण देखने को मिलने वाला है। इसी जॉनर में अक्षय कुमार पहले भी सफलता हासिल कर चुके हैं। ट्रेलर में ‘वधुसुर’ से जुड़ी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bhoot Bangla की कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार शामिल हैं।

Bhoot Bangla की रिलीज़ डेट

रिलीज की बात करें तो यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की मजबूत पकड़ को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: खो गया या चोरी हो गया स्मार्टफोन? मिनटों में मिलेगा वापस, पर्सनल डेटा भी रहेगा सुरक्षित, जानिए कैसे

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By