152 मिनट के सस्पेंस से भरी फिल्म उड़ा देगी तोते..क्लाइमैक्स देख सिहर उठेगी आत्मा, Maharaja-Drishyam से लाख गुना…

HIGHLIGHTS

यहाँ आप 152 मिनट की गजब सस्पेंस से भरी कहानी देखने वाले हैं।

ये कहानी IMDb पर भी गजब की रेटिंग प्राप्त कर चुकी है।

इस कहानी के सामने कहीं न कहीं Drishyam-Maharaja भी फेल लगेंगी?

अगर आप Netflix और Prime पर वही रोमांस, थ्रिलर और हॉरर देखते-देखते थक चुके हैं, तो इस हफ्ते कुछ अलग देखने का वक्त है। आज हम आपको साउथ यानि एक कन्नड़ एंथोलॉजी फिल्म रूपांतरा (Roopanthara) बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी और अब इसे Prime Video पर हिन्दी भाषा में देखा जा सकता है। इस फिल्म में आप देख सकते हैं कि सस्पेंस क्या होता है। मैं ऐसा कह सकता हूँ कि फिल्म बेशक अलग अलग कहानियाँ नजर आती हैं, लेकिन सभी Drishyam-Maharaja को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आपको इस वीकेंड इस साउथ की धमाका सस्पेंस फिल्म को जरूर देखना चाहिए, इसका क्लाइमैक्स आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाने वाला है, जिसपर आपको यकीन भी नहीं होने वाला है।

एक फिल्म, चार ज़िंदगियां:- Roopanthara की कहानी

रूपांतरा (Roopanthara) का मतलब ही है ‘बदलाव’। और यही इस फिल्म की आत्मा भी कही जा सकती है। फिल्म में चार बिल्कुल अलग किरदार आपको शुरू से देखने को मिलने वाले हैं। इनमें एक भिखारी औरत, एक परेशान नौजवान, एक बुजुर्ग कपल और गुंडा देखने को मिलने वाला है। चारों किरदार अलग अलग कहानी साथ लिए चलते हैं। हालांकि, देखने में यह चारों एक दूसरे से कोसों दूर लगते हैं। हालांकि, कहानी में कहीं न कहीं एक दूसरे से दूर रहकर भी जुड़े रहते हैं, ऐसा कह सकते हैं कि इस फिल्म में दिखाई गई अलग अलग कहानियाँ एक धागे के साथ एक दूसरे से बंधी हुई हैं।

अगर इस धागे को देखा जाए तो इसे खुद को बदलने की ताकत के तौर पर देखा जा सकता है, इसलिए ही यह सभी कहानियाँ एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। कहानी का सार वही है, जिंदगी में एक बार सभी को कुछ अलग करने का मौका जरूर मिलता है, लेकिन यह रास्ता किसी भी प्रकार से आसान नहीं होता है। फिल्म में हर मोड़ पर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी कारण मैं ऐसा कह रहा हूँ यह फिल्म Drishyam-Maharaja को कड़ी टक्कर दे रही है।

किसने बनाई Roopanthara फिल्म?

रूपांतरा (Roopanthara) की कहानी को लिखा किसने यह ज्यादा विचार करने वाली बार हो सकती है, क्योंकि मिथिलेश एडावलथ ने ही इस कहानी को निर्देशित भी किया है, कहानी में मुख्य भूमिका में राज बी. शेट्टी नजर आते हैं, जो कन्नड़ सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो हर रोल में खुद को पूरी तरह डुबो देते हैं। उनके साथ हनुमक्का, जयशंकर आर्यर और शबरीश कब्बीनाले भी फिल्म में नजर आने वाले हैं, फिल्म में इन सभी किरदारों के काफी सराहना भी हुई है। शायद इसी कारण IMDb पर फिल्म को 7 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक दमदार फिल्म होने का तमगा तो देती ही है, इसके अलावा इसे एक दमदार एंथोलॉजी फिल्म भी बना देती है।

कहां और कैसे देखें 152 मिनट की Roopanthara?

रूपांतरा (Roopanthara) को अगर आप Drishyam-Maharaja के अलावा देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Amazon Prime Video पर जाना होगा। हालांकि, फिल्म कन्नड़, मलयालम में देखी जा सकती है, लेकिन इस समय आप इसे हिन्दी भाषा में भी देख सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिल को छुए और दिमाग को हिलाकर देख दे तो आप 152 मिनट की इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Motorola के फोन पर धमाका डील..मिलेगा 23,100 रुपये का डिस्काउंट, ऐसा ऑफर के खरीदने दौड़ पड़ेंगे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :