ओटीटी की दुनिया सिर्फ क्राइम, हॉरर या थ्रिलर तक सीमित नहीं है। ऐसी कई वेब सीरीज (वेब शृंखला) हैं जिन्हें आप आराम से परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। ये कहानियां मिडिल क्लास परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी, छोटे-छोटे संघर्ष, हंसी-मजाक और भावनाओं की सच्चाई को बेहद सादगी से दिखाती हैं। अगर आप ऐसी सीरीज की तलाश में हैं जो दिल को छू जाए और परिवार के साथ वक्त बिताने का सही बहाना बन जाए, तो ये 5 शोज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इस होली पर अगर आप अपने घर में ही रहना चाहते हैं तो आपको अपनी वॉच लिस्ट में इन फिल्मों को जरूर रखना चाहिए।
पंचायत (वेब शृंखला) ने ओटीटी पर फैमिली ड्रामा की नई पहचान बनाई है। कहानी एक शहर के लड़के की है जो गांव की पंचायत में सचिव बनकर पहुंचता है। इस सीरीज की खासियत इसकी सादगी और असली किरदार हैं। गांव की राजनीति, दोस्ती और रिश्तों की गर्माहट इसे खास बनाती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.0 है। यह परिवार के साथ देखने लायक शो है, इसे आप इस Holi 2026 में अपने घर पर बैठकर आराम से देखकर इसके मजे ले सकते हैं, इस वेब सीरीज के अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और पंचायत सीजन 5 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
गुल्लक (वेब शृंखला) एक साधारण मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जहां छोटी-छोटी बातें बड़ी सीख दे जाती हैं। हर एपिसोड में घर के खर्चे, बच्चों की पढ़ाई, भाई-बहन की नोकझोंक और माता-पिता का संघर्ष बेहद रिलेटेबल तरीके से दिखाया गया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 9.1 है। Holi 2026 के लिए यह बेस्ट हो सकती है। आपको इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में जरूर रखना चाहिए।
अगर आप 90 के दशक की यादों में खोना चाहते हैं तो यह मेरी फैमिली (वेब शृंखला) एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। जयपुर के एक परिवार की कहानी 12 साल के बच्चे की नजर से दिखाई गई है। त्योहार, स्कूल, होली और भाई-बहन का रिश्ता- सब कुछ बेहद भावुक और सच्चा लगता है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग लगभग 8.9 है। होली 2026 के लिए इस वेब सीरीज को भी आपको अपनी वॉच लिस्ट में रखना चाहिए।
वेरी पारिवारिक एक मॉडर्न कपल और उनके माता-पिता के साथ रहने की कहानी है। जेनरेशन गैप, नई सोच और पुराने मूल्यों के बीच होने वाली टकराहट को ह्यूमर के साथ दिखाया गया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 के आसपास है और यह हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनमेंट देती है। होली पर अगर आप अपने समय को अपने घर पर अपने परिवार के साथ रखना चाहते हैं तो आपको इस Family Entertainer को जरूर देखना चाहिए।
बकैती (वेब शृंखला) गाजियाबाद के एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जहां आर्थिक संकट और भाई-बहन की नोकझोंक के बीच भी प्यार छिपा रहता है। हालांकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 के आसपास है, लेकिन इसकी कहानी काफी असली और जमीन से जुड़ी हुई लगती है।
इन सभी शोज की खास बात यह है कि ये हमें याद दिलाते हैं कि परिवार सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि साथ निभाने का नाम है। आज के दौर में जहां भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ बैठकर समय बिताना कम हो गया है, ये सीरीज एक अच्छा बहाना बन सकती हैं।
अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिल को सुकून दे, मुस्कान लाए और थोड़ी सीख भी दे, तो इन फैमिली ड्रामा सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें: OnePlus Fans की बढ़ सकती है टेंशन..महंगा हो सकता है ये वाला फोन, देखें आखिर क्या है पूरा माजरा