Accused ott release: कब और कहां देखें साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ऑनलाइन? जानें कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated on 10-Feb-2026

धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘Accused’ दर्शकों के बीच चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। कहानी एक बेहद प्रतिष्ठित गायनेकोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ज़िंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब उस पर यौन दुराचार के आरोप लगते हैं। अफवाहें फैलते ही उसकी निजी और पेशेवर जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होने लगती है। ऐसे हालात में उसकी पत्नी सच्चाई तक पहुंचने के लिए खुद जांच की राह पर निकलती है। यह फिल्म समाज में मौजूद अन्याय, सत्ता के समीकरण और पूर्वाग्रह जैसे संवेदनशील विषयों को गहराई से छूती है। दमदार स्टारकास्ट और प्रभावशाली सीक्वेंस इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाते हैं।

Accused कब और कहां देखें

फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही है और इसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव तौर पर देख सकेंगे। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए दर्शकों के पास एक्टिव नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक होगा।

Accused का टीज़र और कहानी

नेटफ्लिक्स ओरिजिनल यह फिल्म लंदन में सेट है। कहानी डॉ. गीतिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार कोंकणा सेन शर्मा ने निभाया है। डॉ. गीतिका एक जानी-मानी और सम्मानित गायनेकोलॉजिस्ट हैं, लेकिन उन पर लगे यौन दुराचार के आरोप उनकी दुनिया को हिला देते हैं। इन आरोपों के चलते न सिर्फ उनका करियर खतरे में पड़ जाता है, बल्कि समाज की नजरों में उनकी इमेज भी खराब होने लगती है। लोगों की राय और सोशल जजमेंट उन्हें उन लोगों से भी दूर कर देता है जो कभी उन पर भरोसा करते थे। इसके बाद उनकी पत्नी सच सामने लाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है। इस दौरान कहानी सत्ता, असमानता और सामाजिक पूर्वाग्रह जैसे मुद्दों से टकराते हुए सच्चाई की परतें खोलती है।

Accused की कास्ट और क्रू

फिल्म की कहानी सीमा अग्रवाल और यश केशवानी ने लिखी है। मुख्य भूमिकाओं में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा नजर आएंगी। इनके अलावा आदित्य नंदा, सुकांत गोयल समेत अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और अदार पूनावाला ने किया है।

यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति की 8.2 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, 2 घंटे 40 मिनट की कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :