अगर आपने द फैमिली मैन, स्पेशल ऑप्स और क्रिमिनल जस्टिस जैसी स्पाई और क्राइम थ्रिलर सीरीज़ देख ली हैं और अब कुछ नया ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक दमदार ऑप्शन है 5 एपिसोड की सबसे धमाकेदार वेब सीरीज सलाकार। यह वेब सीरीज कहीं न कहीं Dhurandhar को भी टक्कर दे सकती है। अगर आप Dhurandhar 2 को नहीं देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये ऑप्शन बेस्ट हो सकता है।
यह हिंदी एक्शन-स्पाई थ्रिलर सीरीज़ साल 2025 में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसने OTT पर तहलका मचा दिया था। सिर्फ 5 एपिसोड की यह सीरीज़ इतनी दमदार है कि अगर आप इसे एक बार देखना शुरू करते हैं तो बीच में रुकना मुश्किल है, आप इसे टकटकी लगाकर देखते ही रहते हैं।
सलाकार ने रिलीज के महज 48 घंटों के भीतर OTT ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली थी। भारत-पाकिस्तान की जासूसी दुनिया पर आधारित इस सीरीज़ में हर एपिसोड में सस्पेंस, एक्शन और पॉलिटिकल माइंड गेम्स देखने को मिलते हैं।
अगर आपको लगता है कि हाल की स्पाई फिल्में रिपीट लगने लगी हैं, तो सलाकार आपको सरप्राइज़ कर सकती है। कई दर्शकों को तो इसे देखने के बाद धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों की कहानी भी फीकी लगने लगती है।
डायरेक्टर Faruk Kabir की यह सीरीज़ दो टाइमलाइन में चलती है। कहानी 2025 की एक RAW एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। इस एजेंट को पाकिस्तान से जुड़ी एक बेहद खतरनाक परमाणु साजिश का सुराग मिलता है। इस मिशन में उसकी मदद करता है सलाकार यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पूर्णेंदु शर्मा, जिसके पाकिस्तानी आर्मी कर्नल से पुराने कनेक्शन हैं।
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दोस्त-दुश्मन के बीच संघर्ष एक अलग ही लेवल पर पहुँच जाता है, इसी कारण वेब सीरीज में हर एक किरदार शक के घेरे में आ जाता है।
इस सीरीज़ में लीड रोल में Naveen Kasturia नजर आते हैं। उनके साथ Mukesh Rishi, Surya Sharma और मौनी रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सलाकार की सबसे बड़ी ताकत इसका रियलिस्टिक टोन है। यह सीरीज़ आपको ओवर-द-टॉप एक्शन नहीं, बल्कि बैकडोर डिप्लोमेसी, इंटेलिजेंस गेम्स और पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी दिखाती है।
इस सीरीज़ को आप JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं। IMDb पर इसे 5.9 रेटिंग मिली है, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर काफी पॉजिटिव चर्चा रही है। अगर आपको रियल घटनाओं से प्रेरित, स्लो-बर्न लेकिन शार्प स्पाई थ्रिलर पसंद हैं, तो सलाकार आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।