2 घंटे और 9 मिनट की सुपरहिट एक्शन-क्राइम थ्रिलर, जीते 18 अवॉर्ड, खलनायकी देख उड़ जाएंगे होश!

By

आज हम बॉलीवुड की थ्रिलर रोमांटिक फिल्मों में से एक के बारे में बात करने वाले हैं, जिसने आज से 11 साल पहले जबरदस्त हलचल मचाई थी। इस फिल्म में जितनी तारीफ हीरो को नहीं मिली, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां इसके खलनायक ने बटोरी थीं। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि इसे एक दर्जन से ज्यादा अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। अगर आपको एक्शन, क्राइम, रोमांस, सस्पेंस सबकुछ एक साथ देखना पसंद है तो यह फिल्म आपके दिल को जरूर भाने वाली है।

जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे कुल 18 अवॉर्ड मिले थे। इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा। इसमें आपको एक साथ कई सारे जोनर देखने को मिलने वाले हैं। लेकिन रोमांस और एक्शन थ्रिलर का मसाला सबसे ज्यादा है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इनके साथ शाद रंधावा, आमना शरीफ और रेमो फर्नांडिस जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए। लेकिन फिल्म की असली चमक रितेश देशमुख के किरदार से आई, जिन्होंने एक साइको किलर की भूमिका निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। रितेश ने इस भूमिका को इतनी गहराई से निभाया कि दर्शकों को उनकी खलनायकी से सिहरन हो गई।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 Ultra ने मारी धमाकेदार एंट्री: 5500mAh बैटरी, 100x ज़ूम कैमरा और बहुत कुछ, जानिए प्राइस

क्या है कहानी

फिल्म में एक निर्दयी युवक होता है जिसका बचपन दर्दनाक घटनाओं से भरा होता है। माता-पिता की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में चला जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आइशा वर्मा एक लड़की से होती है, जो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है लेकिन जिंदगी को लेकर उसका नजरिया बेहद पॉज़िटिव है। लड़की की मासूमियत और जिंदादिली युवक की ज़िंदगी बदल देती है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब एक साइको किलर लड़की की हत्या कर देता है। इसके बाद वह युवक बदले की आग में जलने लगता है और कातिल की तलाश में निकल पड़ता है।

छप्परफाड़ कमाई

यह फिल्म लगभग 39 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी और भारत में इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 105.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 155 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। IMDb की बात करें वहां इसे 6.6 की रेटिंग मिली है।

फिल्म की कास्ट और कहानी देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां ‘एक विलेन’ की बात हो रही है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आपको लाइफ में एक बार इसे जरूर देखना चाहिए। 2 घंटे और 9 मिनट की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: स्टाइलस वाला किफायती फोन मिल रहा बेहद सस्ता, पटको या पानी में डुबो दो नहीं होगा टस से मस, धड़ाधड़ हो रही बिक्री

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By