स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद वीवो ने अब भारतीय इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ऑडियो वियरेबल्स सेगमेंट में अपनी आधिकारिक वापसी कर ली है। कंपनी ने बजट-फ्रेंडली ऑडियो लवर्स को ध्यान में रखते हुए अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो यानी Vivo Buds को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये नए ईयरबड्स लंबी बैटरी लाइफ, क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग, इमर्सिव स्पेशियल ऑडियो और गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी जैसे हाई-एंड फीचर्स को बेहद किफायती दाम में पेश करते हैं। डिजाइन को देखें तो इसका वजन प्रति बड महज 3.8 ग्राम है, जिससे इन्हें घंटों तक बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। इसके साथ ही इन्हें पसीने और हल्की धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP54 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो वीवो ने इन बड्स को सीधे बजट सेगमेंट में उतारा है। भारतीय बाजार में Vivo Buds की कीमत महज 1,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इन्हें वीवो इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट (Flipkart) और देश भर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन्स आदि को देखा जाए तो यह बसाल्ट ब्लैक (Basalt Black) और नीलगिरी ग्रीन (Nilgiri Green) में पेश किया है।
साउंड क्वालिटी और परफॉर्मेंस के लिए Vivo Buds में 10mm के बड़े डायनामिक ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जो दमदार बेस और शार्प वोकल्स डिलीवर करते हैं। बेहतर साउंड ट्यूनिंग के लिए इसमें DeepX 4.0 साउंड इफेक्ट्स का सपोर्ट दिया गया है, जिसके तहत मेगा बेस, क्लियर वॉइस, क्लियर हाई पिच और ऑडियोबुक लिसनिंग जैसे कई प्री-सेट मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा यूज़र्स 10-बैंड इक्वलाइज़र के जरिए अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो को खुद ट्यून कर सकते हैं। मूवीज और लाइव परफॉर्मेंस का सिनेमाई अहसास देने के लिए इनमें 3D स्पेशियल ऑडियो (Spatial Audio) भी दिया गया है, जिसमें थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, स्टूडियो और लाइव कॉन्सर्ट जैसे चार अलग-अलग मोड्स शामिल हैं। यह स्पेशियल ऑडियो फीचर कम्पैटिबल वीवो और आईक्यू (iQOO) स्मार्टफोन्स के साथ सबसे बेहतरीन तरीके से काम करता है।
कॉलिंग और गेमिंग के क्षेत्र में भी यह बजट ईयरबड्स काफी मजबूत नजर आते हैं। साफ बातचीत के लिए इनमें कुल चार माइक्रोफोन्स (दो हर बड पर) दिए गए हैं, जो डुअल-माइक AI कॉल नॉइज कैंसलेशन तकनीक के साथ मिलकर बैकग्राउंड के शोर को दबा देते हैं। तेज हवा चलने पर आवाज न फटे, इसके लिए एक खास विंड नॉइज रिडक्शन चैंबर भी तैयार किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें आधुनिक Bluetooth 6.1 और एक साथ दो अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट रहने वाला मल्टीपॉइंट सपोर्ट मिलता है। वहीं, गेमर्स के लिए कम्पैटिबल वीवो और आईक्यू डिवाइसेज पर महज 42ms की अल्ट्रा-लो गेमिंग लेटेंसी मिलती है, जिससे एक्शन और साउंड के बीच कोई लैग महसूस नहीं होता।
स्मार्ट फीचर्स के मामले में कम्पैटिबल वीवो फोन के करीब लाते ही स्क्रीन पर एक मजेदार पेट-थीम्ड (Pet-themed) पेयरिंग एनिमेशन पॉप-अप होता है। इसके अलावा इसमें फास्ट पेयर, फाइंड माय वीवो बड्स, वॉयस असिस्टेंट एक्सेस और फोन के कैमरे को दूर से क्लिक करने के लिए ‘रिमोट कैमरा कंट्रोल’ का सपोर्ट भी दिया गया है।
बैटरी बैकअप को देखा जाए तो कंपनी का दावा है कि ये बड्स चार्जिंग केस के साथ मिलकर पूरे 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देते हैं। अकेले ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 12 घंटे का लगातार म्यूजिक प्लेबैक और 7 घंटे की कॉलिंग निकाल सकते हैं। वहीं, जल्दबाजी में निकलने वालों के लिए फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है, जहां केवल 10 मिनट के क्विक चार्ज में 4 घंटे तक का प्लेबैक आसानी से मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Apple का सबसे महंगा iPhone! 4.49 लाख तक कीमत, जानें iPhone Duo के 5 स्पेशल फीचर्स