सच बताएं तो आजकल ईयरबड्स या नेकबैंड लेना आसान नहीं रहा। मार्केट में इतने ऑप्शन हैं कि समझ ही नहीं आता कौन सा सही है, खासकर तब, जब बजट 500–1000 रुपये के बीच हो। ऐसे में अगर कोई ब्रांड कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने का दावा करे, तो थोड़ा शक भी होता है और उम्मीद भी। इसी बीच LYNE Originals ने अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं- CoolPods 11 Pro TWS और Rover 14 Pro नेकबैंड। पहली नजर में ये दोनों डिवाइस ‘कम दाम, ज्यादा काम’ वाली कैटेगरी में फिट बैठते हैं, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या ये रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी उतने ही काम के हैं?
अगर आप पूरी तरह वायरलेस ईयरबड्स पसंद करते हैं, तो CoolPods 11 Pro आपको पसंद आ सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 दिया गया है, जो आम यूजर के लिए इतना मायने रखता है कि कनेक्शन बार-बार टूटेगा नहीं और वीडियो देखते समय आवाज़ में ज्यादा देरी महसूस नहीं होगी। सबसे बड़ी बात इसकी बैटरी है, कुल मिलाकर 60 घंटे तक चलने का दावा किया गया है (चार्जिंग केस के साथ), जो इस कीमत में काफी बड़ा आंकड़ा है। अब असल जिंदगी में यह 60 घंटे पूरा मिले या नहीं, लेकिन इतना तय है कि आपको बार-बार चार्ज करने की झंझट कम होगी।
कॉलिंग के लिए इसमें ENC दिया गया है, यानी जब आप बाहर सड़क पर या शोर वाली जगह पर बात कर रहे होंगे, तो सामने वाले को आपकी आवाज़ थोड़ी ज्यादा साफ सुनाई देगी। इसके अलावा टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे जेब से फोन निकाले बिना ही गाने बदलना या कॉल उठाना आसान हो जाता है। एक दिलचस्प चीज इसमें ‘वॉइस चेंज’ और कैमरा ट्रिगर जैसे फीचर भी हैं। ये जरूरी तो नहीं हैं, लेकिन यूज करने में मज़ेदार जरूर लग सकते हैं।
अब अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पूरे दिन कान में कुछ लगा रहना पसंद नहीं, तो Rover 14 Pro नेकबैंड ज्यादा आरामदायक ऑप्शन हो सकता है। नेकबैंड का फायदा यही है कि आप इसे गर्दन में डालकर भूल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी Bluetooth 5.4 और ENC दिया गया है, यानी कॉलिंग एक्सपीरियंस यहां भी ठीक-ठाक रहेगा। इसकी बैटरी 50 घंटे तक चलने की बताई गई है, जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम की चीज है। खासकर अगर आप ट्रैवल करते हैं या दिनभर कॉल पर रहते हैं। इसका मैग्नेटिक ईयरबड डिजाइन भी काम का है, दोनों ईयरबड्स को आपस में जोड़ो, तो डिवाइस खुद बंद; अलग करो, तो चालू। छोटे-छोटे ऐसे फीचर्स ही असल में रोज़मर्रा की जिंदगी आसान बनाते हैं।
अब सबसे जरूरी बात, क्या है इन दोनों की कीमत? CoolPods 11 Pro 599 रुपये में और Rover 14 Pro 449 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। इस रेंज में अगर आप बहुत हाई-एंड साउंड या प्रीमियम फील की उम्मीद करेंगे, तो शायद निराश हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका इस्तेमाल नॉर्मल है जैसे कॉलिंग, यूट्यूब, गाने और थोड़ा बहुत रोज़मर्रा का काम तो ये दोनों डिवाइस अपने दाम के हिसाब से सही ऑप्शन हो सकते हैं। याद रखें कि अभी के लिए कंपनी ही इन दोनों के लिए सब वादे कर रही है, अभी के लिए यह दोनों ही हमने रिव्यू नहीं किए हैं। इसलिए आप अगर इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको पहले इन दोनों का रिव्यू जरूर पढ़ लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M56 पर धमाकेदार ऑफर, सीधे 6000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध