मोबाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड, इनबेस टेक्नोलॉजीज़ ने पार्टी स्पीकर सीरिज के अंतर्गत बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस त्यौहारी सीज़न में हर जश्न को खास बनाने के लिए ये स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये नए स्पीकर 100W की शक्तिशाली ध्वनि के साथ एक दमदार, बेस-हैवी ऑडियो अनुभव देते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। वायरलेस कराओके माइक्रोफ़ोन, रिमोट कंट्रोल और एक समर्पित गिटार इनपुट से लैस, ये स्पीकर हल्के और पोर्टेबल हैं, जो इन्हें पारिवारिक जैम सेशन और दोस्तों के साथ कराओके नाइट्स के लिए आदर्श बनाते हैं।
बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। दोनों स्पीकर्स में पहियों और पुलिंग हैंडल के साथ ट्रॉली-स्टाइल डिज़ाइन है, जिससे यूजर्स अपने संगीत को कहीं भी ले जा सकते हैं। बिल्ट-इन LED लाइट सिंक फ़ीचर संगीत की धुनों के साथ तालमेल बिठाता है, जिससे मस्ती बढ़ती है और एक परफेक्ट पार्टी मूड बनता है।
इनबेस टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक, नितेश कुंभट ने कहा कि त्योहारों के मौसम के करीब आने के साथ, “हम शक्तिशाली, पोर्टेबल और पार्टी के लिए तैयार स्पीकरों की बढ़ती मांग की उम्मीद करते हैं जो एक दमदार ध्वनि आउटपुट दे सकते हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए बूम पार्टी स्पीकर रेंज को डिज़ाइन किया गया है। ये पार्टी स्पीकर दोहरे वायरलेस कराओके माइक के साथ आते हैं । इस त्योहारी सीजन में, हमारा लक्ष्य बूम पार्टी स्पीकरों के साथ हर उत्सव को बढ़ाना है।”
यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ Google का मुड़ने वाला Pixel 10 Pro Fold, देखें क्या है प्राइस और कैसे हैं इस फोन के स्पेक्स
यह भी पढ़ें : Google का धमाका! Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान, जानें कीमत-स्पेसिफिकेशन्स