इस नए फीचर को ख़ासतौर पर एयरटेल और टेलीनॉर के सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया गया है, और कंपनी का कहना है कि इस भारत भर में जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचा दिया जाएगा.
यूट्यूब ने अपना नया ऑफलाइन फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर को स्मार्ट ऑफलाइन नाम दिया गया है. साथ ही बता दें कि इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अब उसे समय कोई भी विडियो डाउनलोड और सेव कर सकते हैं जब उन्हें कम पैसा देना होता है, यानी अब आप रात में उस समय भी विडियो डाउनलोड कर सकते हैं जब आपको टेलीकॉम कम्पनियाँ आपको सस्ते में इंटरनेट देती हैं यानी आप नाईट पैक का सही इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर को इतेमाल करने के लिए यूजर्स को ऑफलाइन बटन पर टैप करना होगा इसके बाद आपको “सेव ऑवर नाईट” आप्शन को चुनना होगा, जैसे ही आप ऐसा करते हैं यूट्यूब आपकी विडियो को खुद बखुद रात को डाउनलोड होने के लिए रख देता है. हालाँकि कंपनी ने कहा है कि यह फीचर वाई-फाई नेटवर्क पर काम नहीं करेगा. इस फीचर को खासतौर पर एयरटेल और टेलीनॉर के साथ मिलकर पेश किया गया है. और कंपनी आशा कर रही है कि इसे जल्द ही पूरे भारत में पेश किया जाएगा.
यूट्यूब की प्रोडक्ट मेनेजर, Jessica Xu ने गूगल के आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा है कि, “हम हमेशा से यूट्यूब के ऑफलाइन फीचर को और बढ़िया और यूजर्स फ्रेंडली बनाने के लिए काम करते रहे हैं. बहुत से सब्सक्राइबर्स अपने यूजर्स को नाईट पैक ऑफर करते हैं और हमने यूजर्स को इसी का सही इस्तेमाल करने के लिए इस फीचर को पेश किया है. यह उनके लिए एक बोनस कहा जा सकता है. क्योंकि रात में डाटा बहुत सस्ते में आपको मिलता है तो आप इसी समय अपनी विडियो डाउनलोड कर सकते है.”