क्या है व्हाट्सएप प्लस? कितने पैसे में मिलेगा सब्स्क्रिप्शन..किन फीचर्स से होगा लैस, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स

दुनिया का जाना-पहचाना मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसे WhatsApp Plus के तौर पर पेश किया जा सकता है, ऐसा भी कह सकते है कि इस नाम से कंपनी एक नए व्हाट्सएप वर्जन ला सकती है, जो पैसे के बदले यूजर्स को कुछ सबसे दमदार और ज्यादा कस्टमाइजेशन फीचर के अलावा कुछ अलग फीचर्स भी पैसों के बदले देने वाला है। हालांकि, अभी के लिए मिल रही जानकारी को देखा जाए तो अभी तक आप जिस व्हाट्सएप का अनुभव ले रहे हैं, उस अनुभव में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है, इसमें भी आपको नॉर्मल चैट, कॉल और मीडिया शेयरिंग जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं, यानि इस सेवा का इस्तेमाल बिना पैसे भी दिया जा सकेगा, लेकिन आपको एक्स्ट्रा फीचर नहीं मिलने वाले हैं। आइए इस नए बदलाव के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

WhatsApp Plus क्या है?

रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp Plus एक ऑप्शनल प्रीमियम प्लान होगा, जो फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है। इस सब्सक्रिप्शन का मुख्य फोकस यूजर इंटरफेस कस्टमाइजेशन और चैट मैनेजमेंट को बेहतर बनाना हो सकता है।

सबसे पहले यह जानकारी WhatsApp फीचर्स को बारीकी से ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की ओर से शेयर की गई है। रिपोर्ट में किन फीचर्स का जिक्र किया गया है, आगे आप उनके बारे में जान सकते हैं।

ऐप थीम और आइकन बदलने वाला ऑप्शन

WhatsApp Plus के साथ यूजर्स को ऐप का लुक पूरी तरह बदलने वाला ऑप्शन मिलने वाला है, इसी कारण ऐसा माना जा रहा है कि नए नए फीचर्स के साथ व्हाट्सएप पहले से ज्यादा उन्नत हो जाने वाला है। हालांकि, इसके अनुभव को वैसा ही बनाए रखने की बात बार बार सामने आ रही है। यहाँ नीचे कुछ संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है।

क्या हो सकते हैं संभावित कस्टमाइजेशन फीचर्स

  • ऐप थीम को बदलने वाला ऑप्शन आ सकता है।
  • इंटरफेस के लिए अलग-अलग एक्सेंट कलर भी लाए जा सकते हैं।
  • लगभग 14 नए ऐप आइकन डिजाइन रिपोर्ट के अनुसार मिल सकते हैं।
  • इंटरफेस को अपनी पसंद के हिसाब से सेट करने की सुविधा भी मिल सकती है।

इन फीचर्स से यूजर्स अपने WhatsApp को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और यूनिक बना सकेंगे।

अब 3 नहीं, 20 चैट तक कर सकेंगे पिन

WhatsApp में अभी यूजर्स केवल 3 चैट तक पिन कर सकते हैं, हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के साथ इस सीमा को बढ़ाकर 20 कर दिया जाने वाला है। इसका मतलब है कि आप केवल 3 नहीं बल्कि इससे 17 ज्यादा यानि 20 चैट्स को भी पिन कर सकेंगे, लेकिन याद रहे इस फीचर के लिए आपको पैसे देने होंगे।

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और स्टिकर पैक

WhatsApp Plus यूजर्स के लिए कुछ एक्सक्लूसिव कंटेंट भी पेश किया जा सकता है। जैसे: WhatsApp कॉल के लिए खास रिंगटोन, प्रीमियम यूजर्स के लिए स्पेशल स्टिकर पैक और ज्यादा इंटरैक्टिव मैसेज रिएक्शन आदि।

फ्री यूजर्स के लिए क्या बदलने वाला है?

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि WhatsApp के कुछ मुख्य फीचर्स सभी यूजर्स के लिए फ्री ही रहेंगे।

फ्री यूजर्स इन सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहने वाले हैं: मैसेज सेंड करना और इन्हें प्राप्त करना, वॉइस और वीडियो कॉल, फोटो और वीडियो शेयरिंग और ग्रुप चैट आदि।

कब लॉन्च होगा WhatsApp Plus?

फिलहाल कंपनी ने इस प्लान की कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार अभी यह फीचर टेस्टिंग और डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स बदल भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Electronic Premier League 2026: शुरू होने जा रही सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल, जानें डील्स और ऑफर डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :