WhatsApp बनाएगा 2026 को और भी ज्यादा खास.. पेश कर दिए एनिमेटेड फीचर और वीडियो कॉल वाले कई धमाकेदार फीचर
नए साल से पहले WhatsApp ने 2026 के लिए खास न्यू ईयर फीचर्स पेश कर दिए हैं। दरअसल, नया साल WhatsApp के लिए साल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दिन होता है, जब लोग अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ने के लिए मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल का जमकर इस्तेमाल करते हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो कंपनी के अनुसार, आम दिनों में ही WhatsApp पर रोज़ 100 अरब से ज्यादा मैसेज और करीब 2 अरब कॉल होती हैं, लेकिन अगर नए साल यानि केवल और केवल एक खास दिन की बात करें तो न्यू ईयर के 24 घंटे में यह आंकड़ा कई गुना बढ़ जाता है, इसी कारण यह दिन व्हाट्सएप और आम लोगों के लिए और भी ज्यादा खास बन जाए इसी कारण व्हाट्सएप ने अपने ग्राहकों के लिए नए साल 2026 के लिए नए नए फीचर पेश कर दिए हैं।
WhatsApp के न्यू ईयर 2026 फीचर्स
नए साल को खास बनाने के लिए WhatsApp ने कुछ लिमिटेड-टाइम फीचर्स का जत्था पेश कर दिया है। सबसे पहले, 2026 थीम वाला नया स्टिकर पैक कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए जारी कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना कुछ टाइप किए ही न्यू ईयर विश भेज सकते हैं, यानि आप नए साल के सुन्दर सुन्दर स्टिकर्स के माध्यम से अपने कारीबियों को नए साल की शुभकामनाएँ भेज सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान अब फायरवर्क्स, कंफेटी और स्टार जैसे विजुअल इफेक्ट्स भी नए जा सकते हैं, जिन्हें कॉल के समय इफेक्ट्स आइकन पर टैप करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
मैसेज रिएक्शन में भी नए साल के लिए किए बदलाव
WhatsApp ने मैसेज रिएक्शन को भी थोड़ा खास बना दिया है। अब जब आप कंफेटी इमोजी से किसी मैसेज पर रिएक्ट करेंगे, तो उसमें एनिमेटेड इफेक्ट भी नजर आने वाले हैं। वहीं, पहली बार WhatsApp ने स्टेटस में एनिमेटेड स्टिकर्स को भी ऐड कर दिया है। न्यू ईयर 2026 के लिए एक खास लेआउट भी दिया गया है, जिसमें एनिमेटेड स्टिकर के साथ स्टेटस लगाया जा सकता है।
न्यू ईयर प्लानिंग के लिए ग्रुप चैट फीचर्स
WhatsApp ने यह भी याद दिला दिया है कि कुछ पुराने फीचर्स न्यू ईयर प्लानिंग में काफी काम के हो सकते हैं। ग्रुप चैट में इवेंट बनाया जा सकता है, उसे पिन किया जा सकता है और लोग RSVP देकर अपनी मौजूदगी कन्फर्म कर सकते हैं। खाने-पीने या पार्टी की एक्टिविटी तय करने के लिए पोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, लाइव लोकेशन शेयर करके सभी लोग आसानी से वेन्यू तक पहुंच सकते हैं और सुरक्षित घर लौटने की जानकारी भी दे सकते हैं।
इसके अलावा, जो लोग किसी वजह से पार्टी में शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए वॉइस मैसेज और वीडियो नोट्स के जरिए खास पलों को उनके साथ शेयर किया जा सकता है।
कब तक मिलेंगे ये फीचर्स
WhatsApp का न्यू ईयर 2026 स्टिकर पैक, वीडियो कॉल इफेक्ट्स, एनिमेटेड रिएक्शन और एनिमेटेड स्टेटस स्टिकर्स इस समय भी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं, इसके लिए आपको इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। ये फीचर्स पूरे न्यू ईयर हॉलीडे पीरियड तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे।