सभी जानते है कि व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंसटेंट मैसेजिंग एप है। एप को लगभग लगभग 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अभी तक के लिए इसे Apple iPads पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था लेकिन अब iPad यूजर्स के लिए भी WhatsApp एप लॉन्च कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब iPad के ग्राहक भी व्हाट्सएप को इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी तक के लिए व्हाट्सएप iOS के साथ साथ Android और अन्य डिवाइसेज के लिए उपलब्ध था।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि WhatsApp की ओर से आधिकारिक तौर पर एक X Post के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी है कि अब iPads पर भी व्हाट्सएप को इस्तेमाल किया जा सकता है, इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ने डाउनलोड लिंक भी दे दिया है। अभी तक के लिए बीटा यूजर्स ही इसे इस्तेमाल कर पा रहे थे लेकिन अब सभी के लिए इसे उपलब्ध करा दिया गया है। इस पोस्ट को आप यहाँ देख सकते हैं, जहां आपको डाउनलोड लिंक मिल जाने वाला है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आज से लगभग लगभग 2 साल पहले Apple की ओर से TestFlight Program के द्वारा WhatsApp को iPadOS वर्जन पर टेस्ट करना शुरू किया था। इसी कारण लंबे समय के बाद अब iPad यूजर्स का इंतज़ार आखिरकार अब खत्म हो गया है और इन यूजर्स को भी डिवाइस पर व्हाट्सएप चलाने का मौका मिलने वाला है।
एप स्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें!
हमने आपको यह जानकारी दे दी है कि लंबे समय से iPad के ग्राहक व्हाट्सएप को अपने डिवाइस पर चलाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, हालांकि, आखिरकार यह इंतज़ार अब खत्म हो चला है। अब आप iPad की बड़ी स्क्रीन पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी तक के लिए अन्य सभी डिवाइस पर यह काम करता था लेकिन अब इस डिवाइस पर भी यह काम करने वाला है। आपको बस अपने डिवाइस में इसे डाउनलोड करना है और इस्तेमाल करना शुरू कर देना है।
यह भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के ये नियम-कानून, कितनी बार चेक कर पाएंगे बैंक बैलेंस; आम जनता पर होगा ये असर