Tata Group की ओर से अपने Super App यानि Tata Neu को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, अब इंडिया में इस ऐप को सभी इस्तेमाल कर सकटे हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस ऐप को पहले से ही Tata Group के एम्प्लोयी इस्तेमाल कर रहे थे, और इसे 7 अप्रैल यानि आज इंडिया में सभी के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला था। अब समय या गया है कि आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस App के लिए कहा जा रहा है कि “App एक, फायदे/काम अनेक”।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस ऐप की मदद से Tata Group लोगों को शॉपिंग का एक नया और सबसे अलग इक्स्पीरीअन्स देने की योजना बना रही है। इस ऐप के माध्यम से आपको हर खरीद पर बेनेफिट और ऑफर मिलने वाले हैं। आपको जो रिवार्ड इस ऐप के माध्यम से मिलने वाले हैं, वह आपको NeuCoins के माध्यम से मिलेंगे। इसे आप डिजिटल कॉइन के तौर भी देख सकते हैं। यहाँ आपको बता देते है कि 1 NeuCoin का मतलब है कि 1 रुपये, आप इन कॉइन आदि को अपनी खरीद के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखरी आपको कौन कौन सी और किस तरह की सेवाएँ मिलने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: इस दिन बजेगी रणबीर और आलिया की शादी की शहनाई, जानें कहां होने जा रही है रॉयल वैडिंग
Tata Neu एक Unified Platform है, जहां आपको Tata Group के Shopping Apps का एक्सेस एक ही जगह मिल जाने वाला है। यह ऐप दोनों ही यानि एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप इस ऐप की मदद से निम्न तरह के लेनदेन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio VS Airtel VS Vi के 2GB डेटा के साथ आने वाले सबसे सस्ते प्लांस, ये है खासियत
आप Tata Pay Platform का इस्तेमाल करके निम्न चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आप क्या क्या कर सकते हैं।
पेमेंट्स: आप बिल भर सकते हैं/खरीद आदि की पेमेंट कर सकते हैं, या किसी अन्य व्यक्ति को अलग अलग मॉडस में पैसे आदि भेज सकते हैं, जैसे कार्ड्स, EMI, Tata Pay UPI (unified payments interface), और NeuCoins (1 NeuCoin-1 रुपये के बराबर है।
QR Payments: अन्य सभी UPI सोल्यूशंस की तरह ही आप QR Code को स्कैन करके पेमेंट आदि कर सकते हैं।
सभी बिल एक साथ: Tata Neu आपके सभी पेमेंट और लेनदेन का रिकार्ड रखता है।
यह भी पढ़ें: नई लाइव इमेज के ज़रिए सामने आया Galaxy M13 5G का डिज़ाइन