प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में देशवासियों से जुड़ते हुए कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की। इनमें से एक था ‘Sachet App’, जिसके बारे में हर भारतीय स्मार्टफोन यूजर को जानना चाहिए। आइए जानते हैं यह ऐप क्या है और कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सचेत ऐप एक राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने डेवलप किया है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी रियल-टाइम अलर्ट देना है। भारी बारिश, चक्रवात, बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं के खतरे की स्थिति में यह ऐप तुरंत आपको सूचना भेजता है।
यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale में खुलेगा ऑफर्स का पिटारा! स्मार्टफोन से लेकर AC-कूलर तक, तैयार कर लें विशलिस्ट
सचेत ऐप केवल चेतावनी ही नहीं देता, बल्कि यह बताता भी है कि किसी आपदा के पहले, दौरान और बाद में क्या करना चाहिए। चाहे वह भूकंप हो, बाढ़ हो, चक्रवात हो या हीटवेव हो, ऐप में आसान और प्रैक्टिकल सलाह दी जाती है जो जान बचा सकती है।
देश के हर नागरिक तक जानकारी पहुँचाने के लिए सचेत ऐप हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग आसानी से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुश्मन के परखच्चे उड़ा देंगे ये देसी हथियार, मेड-इन-इंडिया का वार एक-एक पर पड़ेगा भारी!