अगर आपने लंबे समय से अपना गूगल अकाउंट लॉग इन नहीं किया है, तो आपको उसे लॉग इन करना चाहिए और हर दो महीनों में चेक करना चाहिए। गूगल ने अपनी इनैक्टिव अकाउंट पॉलिसीज़ को अपडेट किया है और अब कंपनी उन अकाउंट्स को डिलीट कर देगी जो पिछले दो साल से एक्टिव न हों।
पिछली पॉलिसी में गूगल ने कहा था कि यह इनैक्टिव अकाउंट के डेटा को रिमूव कर देगा, लेकिन अब गूगल का कहना है कि उन अकाउंट्स को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। आइए देखें क्या है पूरा मैटर…
टेक जायंट के मुताबिक, अगर कोई गूगल अकाउंट दो साल से इस्तेमाल या साइन-इन नहीं हुआ है तो यह उसे और उसकी सभी डिटेल्स को डिलीट कर देगा। इसके बाद यूजर्स कई सारे फीचर्स और ऐप्स जैसे ईमेल एड्रेस, जीमेल मेसेजिस, ड्राइव, डॉक्स, कैलेंडर इवेंट्स, वर्कस्पेस फाइल्स या गूगल फ़ोटोज़ को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। बता दें कि यह पॉलिसी केवल पर्सनल अकाउंट्स पर लागू होती है।
गूगल ने कहा है कि इस काम को धीरे-धीरे और ध्यान से किया जाएगा और यूजर्स को पहले कई नोटिस भी दिए जाएंगे:
अगर किसी अकाउंट में कई सिक्योरिटी मेजर्स हैं, तब भी लंबे समय तक उपयोग न होने पर उसके हैक होने की काफी संभावना है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अक्सर खोए हुए या इस्तेमाल न किए गए अकाउंट्स पुराने या दोबारा उपयोग किए गए पासवर्ड्स का उपयोग कर लेते हैं जो टूट गए हों, टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन न लगाया हो या यूजर द्वारा अधिक सिक्योरिटी चेक न किया गया हो।
कंपनी के मुताबिक एनालिसिज़ दिखाता है कि एक्टिव अकाउंट्स की तुलना में इनैक्टिव अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन कम होते हैं। इसका मतलब है कि ये अकाउंट्स अक्सर हैक करने के लिए खोले जाते हैं।