एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आया है कि फेसबुक मैसेंजर में सीक्रेट चैट और रिटेल फीचर शामिल किया जाने वाला है.
एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आया है कि फेसबुक मैसेंजर में सीक्रेट चैट और रिटेल फीचर शामिल किया जाने वाला है. जानकारी के अनुसार फेसबुक मैसेंजर ऐप को रिटेल हब के अंदर बनाने पर विचार कर रहा है. जिसके माध्यम से लोगों को यह आज़ादी मिलेगी कि वह इस ऐप के माध्यम से चीजों को खरीद और बेच सकेंगे.
इसके अलावा ये बात थोड़ी सी समझ से परे है कि आखिर ये सीक्रेट चैट्स क्या होने वाली हैं, लेकिन फेसबुक मैसेंजर के अंतर्गत ही आने वाले टेलीग्राम में ऐसे ही फीचर का इस्तेमाल कुछ महत्त्वपूर्ण चैट्स के लिए किया जाता है, और इन्हें आपके अलावा दूसरा कोई भी नहीं देख सकत है और न ही यह कहीं भी किसी को दिखती हैं.
टेलीग्राम की वेबसाइट के अनुसार, “टेलीग्राम की सीक्रेट चैट्स का इस्तेमाल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के लिए किया जाता है, जो सर्वर पर कोई ट्रेस नही छोड़ता है. यह सेल्फ डेसट्राक्टिंग मैसेज को सपोर्ट करता है और इसे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता है,”
इसके साथ ही बता दें कि एक बात और समझ से परे है और कई सवाल खड़े करती है कि क्या आखिर फेसबुक का ये कदम काम करेगा, सफल होगा? अब जो भी हो इसके आने के बाद ही सही बात पता चल पाएगी, तब तक आपकी तरह हमें भी इस फीचर का इंतज़ार है.