व्हाट्सएप जल्द ही एक नए फीचर को लाने वाला है, जिसे चाहे सभी न सराहें लेकिन हम जैसे कुछ लोग बेहद ही सराहने वाले हैं। यह फीचर व्हाट्सएप पर खुद को ही मैसेज करने वाला फीचर है। यानि आप जल्द ही व्हाट्सएप पर अपने आप को भी मैसेज भेज सकेंगे। कुछ ऐसा करते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें एक सेकन्डरी नंबर की जरूरत पड़ती है। मैं भी ऐसा कई बार करता हूँ कि अपने एक नंबर से दूसरे नंबर पर खुद को व्हाट्सएप करता हूँ। हालांकि व्हाट्सएप के इस नए फीचर के आने के बाद आपको किसी भी दूसरे नंबर की जरूरत नहीं होने वाली है। आप एक ही नंबर से अपने आप को भी मैसेज कर पाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि WAbetaInfo की एक रिपोर्ट में सबसे पहले इस फीचर को देखा गया है। अभी के लिए यह फीचर व्हाट्सएप डेस्कटॉप बीटा पर ही टेस्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Huawei ने Apple से पहले सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लॉन्च की Mate 50 Series, रच दिया इतिहास
हालांकि लिंक डिवाइस फीचर की मदद से इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकता है, आइए जानते है कि आखिर यह कैसे काम करता है।
हालांकि अभी के लिए यह फीचर Desktop Client पर ही नजर आ रहा है, इसके अलावा यह बीटा पर चल रहा है। हालांकि हमने ऐसा लगता है कि जल्द ही आपके और मेरे फोन्स पर आने वाला है। यानि हम सभी अपने फोन्स पर इस फीचर को जल्द ही इस्तेमाल कर पाने वाले हैं। हालांकि आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह फीचर तभी काम करने वाला है जब आप लिंक डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें: Apple Watch Ultra, Apple Watch Series 8 और Apple Watch SE भारत में लॉन्च, देखें कीमत
हालांकि इसकी एक अन्य ट्रिक भी है लेकिन आइए पहले जानते है कि आखिर कैसे यह फीचर हम सभी के लिए बेहतरीन होने वाला है।
यह भी पढ़ें: मुश्किल उबर राइड के दौरान लोगों की मदद करेगा लाइव सुरक्षा एजेंट
यह भी पढ़ें: 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के शोरनर ने बाताया वो क्यों हुए सीरीज से बाहर