मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp और Instagram आज लोगों के बीच जानकारी, फोटो, वीडियो और पर्सनल डेटा शेयर करने के सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके हैं। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। साइबर ठग अब लोगों को पैसे का लालच देकर या संवेदनशील जानकारी हासिल करके उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। यह आसान गाइड आपको बताएगी कि ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचा जा सकता है।
WhatsApp स्कैम से कैसे बचें
Step 1: अपने WhatsApp में ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करके Settings खोलें।
Step 2: नीचे स्क्रॉल करें और “Advanced” विकल्प में जाएं। यहां आपको तीन सेटिंग्स मिलेंगी — “block unknown account message”, “protect IP address in calls” और “disable link previews”।
Step 3: इन तीनों सेटिंग्स को चालू करने से अनजान या स्पैम अकाउंट्स से आने वाले मैसेज और कॉल्स से काफी हद तक सुरक्षा मिलती है।
Step 4: “Advanced” के नीचे आपको “privacy checkup” का विकल्प मिलेगा। यहां आप तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो, last seen और online status कौन देख सकता है। इसी सेक्शन में जाकर आप unknown numbers से आने वाली कॉल्स को silence भी कर सकते हैं।
Step 5: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन जरूर सेट करें।
Instagram स्कैम से कैसे बचें
Step 1: अपने Instagram अकाउंट में ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन लाइनों पर क्लिक करें और Account Centre में जाएं।
Step 2: यहां आप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन सेल्फी का फीचर एक्टिवेट कर सकते हैं।
Step 3: जिस अकाउंट को सुरक्षित करना चाहते हैं उसे चुनें और Next पर क्लिक करें। इसके बाद आपके लिंक किए गए ईमेल पर एक कोड भेजा जाएगा।
Step 4: कोड डालने के बाद आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए आपको एक सेल्फी लेनी होगी।
Step 5: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में आप ऑथेंटिकेटर ऐप, SMS या व्हाट्सएप के जरिए कोड प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, अनजान नंबरों से आए PDF या फाइल डाउनलोड न करें और अंतरराष्ट्रीय या स्पैम कॉल्स को रिसीव करने से सावधान रहें।
Instagram पर ठग अक्सर ईमेल आईडी, पहचान संबंधी जानकारी या वेरिफिकेशन कोड मांगते हैं। ऐसे मैसेजेस पर भरोसा न करें, चाहे वे किसी जानने वाले फ़ॉलोअर के अकाउंट से ही क्यों न आए हों, क्योंकि संभव है कि उनका अकाउंट हैक हो चुका हो।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।