Debit card की ज़रुरत किसे नहीं पड़ती है, हर जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है और यही वजह है कि आपको इसे संभाल क्र रखना होता है। ऐसे में आपका डेबिट कार्ड अगर खो जाता है तो यह आपके लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है। ऐसे में ऑप्शन तो कई हैं, जैसे कि आप दूसरे कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन यह बात भी ध्यान देने वाली है कि आपके खोये हुए कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
ऐसे में डेबिट कार्ड को ब्लॉक करना ही आपके लिए सबसे पहला काम है लेकिन अब बात यह आती है कि डेबिट कार्ड ब्लॉक कैसे करें? अगर आप बैंक के पास जाते हैं तो बैंक भी आपको यह सुझाव देगा कि customer service number पर कॉल करके आप अपना कार्ड ब्लॉक करवाइये। अब अगर आप ऐसा करते हैं तो आपसे आपका account number, नाम, पता और बाकी ज़रूरी जानकारी ली जाएगी। साथ ही आपको कुछ डिटेल भी देनी पड़ सकती है कि कैसे और किस परिस्थिति में आपका कार्ड खोया है।
इस तरह काफी मशक्कत के बाद हो सकता है कि आपका कार्ड ब्लॉक करवा दिया जाए लेकिन आज हम आपको इससे भी आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आप बड़ी ही आसानी से केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपने आप ही अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
अगर आप SMS के माध्यम से अपने खोये हुए ATM कार्ड को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक आसान तरीका है, आपको बता देते हैं कि अलग अलग बैंक में SMS के लिए अलग अलग नंबर जारी किये हुए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने खोये हुए ATM/Debit Card को ब्लॉक करवा सकते हैं।
इसके लिए भी प्रक्रिया बिलकुल सेम है, इसके लिए आपको बैंक का रोल फ्री नंबर चाहिए, जिसपर कॉल करके आप अपने ATM/Debit Card को ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आपके पास यह नंबर नहीं है तो आप अपने बैंक की पास बुक पर इसे चेक कर सकते हैं, या फिर आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस नंबर की मदद से आप अपने खोये हुए ATM कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!