Digital Census: PM और गृहमंत्री ऑनलाइन भर चुके हैं फॉर्म..आप भी झट से दर्ज कर दें अपना नाम, देखें ऑनलाइन तरीका

HIGHLIGHTS

Digital Census 2026: अब आप अपने घर बैठे जनगणना में भाग ले सकते हैं, अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही।

देश के अलग अलग राज्यों के लिए Self Enumeration Portal एक लिमिटेड समय के लिए ही खोला जाने वाला है।

फॉर्म भरने के बाद आपको एक 11 अंकों की Self Enumeration ID मिलने वाला है, जिसे अपको संभालकर रखना होगा।

Digital Census 2026-27: अब जनगणना (Census) के लिए आपको हर जानकारी अधिकारी को बताने या उसका इंतज़ार करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। सरकार ने Self Enumeration की सुविधा को शूर कर दिया है, इसका मतलब है कि देश का हर नागरिक अब खुद अपना Census Form ऑनलाइन भर सकता है। इससे प्रक्रिया आसान भी हो जाती है और समय भी बचता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस काम को आज ही कर चुके हैं। इसका मतलब है कि दोनों अपना ऑनलाइन फॉर्म भर चुके हैं।

क्या है Self Enumeration का मतलब?

Self Enumeration को अगर सीधे और आसान शब्दों में समझा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि आप अपने परिवार का और अपना सभी विवरण ऑनलाइन अपने आप से भर सकते हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बना दिया गया है, जहां जाकर आप इस काम को कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएंगे, तो आप उन्हें सिर्फ अपना Self Enumeration ID मात्र दिखने से ही काम हो जाने वाला है, ऐसा करके ही आपका वेरीफिकेशन पूरा हो जाने वाला है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर Self Enumeration करना कैसे है? इसका पूरा प्रोसेस बहुत आसान है। हम आपको इसके बारे में आसान भाषा में नीचे समझने वाले हैं।

किस राज्य में किस डेट से कर सकते हैं Self Enumeration

Region / State(s)Dates
Andaman and Nicobar Islands, Goa, Karnataka, Lakshadweep, Mizoram, Odisha, Sikkim, Delhi (NDMC & Cantt. Board)April 1 to April 15
Gujarat, Dadra and Nagar Haveli, Daman and DiuApril 5 to April 19
UttarakhandApril 10 to April 24
Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Chandigarh, Chhattisgarh, Haryana, Madhya PradeshApril 16 to April 20
BiharApril 17 to May 1
TelanganaApril 26 to May 10
PunjabApril 30 to May 14
Delhi (MCD), Maharashtra, Meghalaya, Rajasthan, JharkhandMay 1 to May 15
Uttar PradeshMay 7 to May 21
Jammu and Kashmir, Ladakh, PuducherryMay 17 to May 31
Himachal PradeshJune 1 to June 15
Kerala, NagalandJune 16 to June 30
Tamil Nadu, TripuraJuly 17 to July 31
AssamAugust 2 to August 16
ManipurAugust 17 to August 31
West BengalTo be announced

Self Enumeration ऑनलाइन भरने के स्टेप्स?

अगर आप अपना और अपने परिवार का Self Enumeration करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले Self Enumeration Portal की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको अपना State या Union Territory का चुनाव करना है, इसके बाद आपको कैप्चा भरकर Verify & Proceed पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको घर के मुखिया (Head of Family) का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालना होगा। ईमेल डालना जरूरी नहीं है, लेकिन डाल देंगे तो Enumeration ID ईमेल पर ही मिल जाने वाली है।

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर आपको वेरिफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपको अपनी भाषा चुननी होगी। यहां अच्छी बात यह है कि आप अंग्रेजी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी फॉर्म भर सकते हैं। आपको यहाँ की भाषा का ऑप्शन मिल जाने वाला है।

इसके बाद अब आपको Census Form में मांगी गई जानकारी भरनी होगी, जैसे परिवार के सदस्यों की जानकारी, शिक्षा, काम, घर आदि से जुड़ी जानकारी। फॉर्म भरने के बाद जब आप इसे सबमिट करेंगे, तो आपको एक 11 अंकों का Self Enumeration ID मिलेगा, जो SMS और ईमेल पर भेजा जाएगा। इस ID की शुरुआत आमतौर पर H से होती है।

इस ID को आपको संभालकर रखना है। जब Census अधिकारी आपके घर आएंगे, तो आपको उन्हें यही ID देना होगा, जिससे आपका Census Verification पूरा हो जाएगा।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेजेस हैं।

यह भी पढ़ें: 1 लाख की कीमत वाले Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत गिरी..मिल रहा 30000 रुपये का डिस्काउंट!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :