WhatsApp now lets you pin up to 3 messages in chats: Here's how
मैसेज के इस बड़े ही तेजी से बढ़ते युग में, जहां आपकी वार्तालाप एक डिजिटल रिवर की तरह बहती है। ऐसे में एक मैसेज को तलाश करना भूसे में सूई ढूँढने जैसा है। हालांकि अभी तक की बात करें तो आपको बता देते है कि WhatsApp जैसे जाने माने मैसेजिंग ऐप्स की ओर से आपको यह सुविधा दी जाती है, कि आप एक मैसेज को किसी भी चैट में पिन कर सकते हैं।
हालांकि, अब एक नए अपडेट में WhatsApp की ओर से यह घोषणा की गई है कि आप चैट में लगभग 3 मैसेज को पिन कर सकते हैं।
कंपनी ने अपने आधिकारिक WhatsApp Channel के माध्यम से यह घोषणा की है कि आप अब किसी भी चैट में लगभग 3 मैसेज को पिन कर सकते हैं।
इस फीचर की मदद से आप अपने किसी भी फोटो, वीडियो या वॉयस नोट के अलावा पॉल्स को भी पिन कर सकते हैं।
यह पिन किया गया मैसेज बैनर में आपको 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिनों के लिए नजर आने वाला है, जिस भी ऑप्शन का आप चुनाव करते हैं, उतने ही समय के लिए मैसेज आपको टॉप पर नजर आने वाला है। आप चैट में इस पिन मैसेज पर क्लिक करके उस मैसेज पर बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं।
आपको यह भी बता देते है कि अगर आपने एक से ज्यादा मैसेज को पिन किया है तो आपको बैनर में यह भी जानकारी मिलने वाली है कि कितने मैसेज पिन हैं। रीसेंट पिन गए मैसेज को बैनर में पहले स्थान पर देखा जा सकता है। आप इस बैनर पर क्लिक अगले पिन मैसेज को देख सकते हैं।
अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे आप किसी भी चैट में 3 अलग अलग मैसेज को कैसे पिन कर सकते है, इसके लिए क्या प्रोसेस है। यहाँ आप इसकी सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।