WhatsApp Scam Alert feature is live now for Android beta users, how it works
भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में मैसेजिंग के सबसे लोकप्रिय जरिए के तौर पर व्हाट्सएप अब धीरे धीरे सुपर एप बनने की राह पर चल पड़ा है। चैट, वॉयस कॉल, मेट्रो टिकट बुकिंग और मोबाइल रिचार्ज के बाद मेटा के इस प्लेटफॉर्म ने भारतीय यूज़र्स के लिए इन-ऐप बिल पेमेंट्स (In-App Bill Payments) की सुविधा शुरू कर दी है। इस नए फीचर के के आने के बाद अब यूज़र्स को बिजली, पानी, गैस और क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाओं के बिल भरने के लिए अलग अलग ऐप्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, यह सब अब व्हाट्सएप के माध्यम से ही किया जा सकता है। व्हाट्सएप ने इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के Bharat Connect नेटवर्क के साथ पार्टनरशिप की है। आइए जानते हैं कि इस सेवा के आने के बाद क्या व्हाट्सएप बिल्कुल बदल जाने वाला है।
व्हाट्सएप की यह नई सर्विस सीधे 22,722 बिलर्स को सपोर्ट करती है, जो 30 अलग-अलग कैटेगरीज में फैले हुए हैं। इस सुविधा के आने के बाद से यूजर्स बिजली (Electricity), पानी (Water), पाइप्ड गैस (PNG) और एलपीजी सिलेंडर आदि की बुकिंग से लेकर बिल आदि भी भर सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बिल, लोन रीपेमेंट और इंश्योरेंस प्रीमियम भी इसी के माध्यम से अदा किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, अब अगर आपको कहीं सफर पर जाना है तो आपको FASTag रिचार्ज की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, यह भी व्हाट्सएप के माध्यम से ही रिचार्ज हो जाने वाला है। इसके अलावा यूजर्स अपने लैंडलाइन बिल और ब्रॉडबैंड पेमेंट्स भी इसी के माध्यम से कर सकते हैं।
प्री-फेच्ड बिल समरी (Pre-Fetched Bills): जैसे ही आप अपना अकाउंट नंबर या कंज्यूमर आईडी दर्ज करेंगे, ऐप अपने आप आपका बकाया बिल और देय तारीख (Due Date) फेच करके स्क्रीन पर दिखा देगा।
मल्टी-अकाउंट मैनेजमेंट: अगर आपके पास घर, दुकान या ऑफिस के अलग-अलग बिजली कनेक्शन हैं, तो आप एक ही प्रोवाइडर के तहत कई कंज्यूमर अकाउंट्स जोड़कर ट्रैक कर सकते हैं।
पेमेंट के कई ऑप्शन मिलेंगे: बिल का भुगतान करने के लिए यूज़र्स सीधे WhatsApp UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेमेंट्स होम स्क्रीन: पिछली बार भरे गए बिलर्स की डिटेल्स सीधे पेमेंट्स होम स्क्रीन पर सेव रहेंगी, ताकि बार-बार कंज्यूमर नंबर न डालना पड़े।
व्हाट्सएप इस नए इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर को भारत में स्टेप बाय स्टेप यानि चरणबद्ध तरीके से जारी कर रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह फीचर देश के सभी एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। अगर आपको अभी तक के लिए यह फीचर नहीं मिला है तो आपको अपने व्हाट्सएप को अपडेट करके इस फीचर की जांच करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G VS iQOO Z11 VS Nord CE 6: प्राइस, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ अन्य की तुलना