कई बड़े बड़े वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स पर कभी काभी किसी एक कॉल को शेड्यूल करना टाइम टेकिंग होने के साथ साथ बड़ा ही परेशान करने वाला प्रोसेस होता है। कई मामलों में तो यह होता है कि पहले आप किसी एक कॉल के लिए शेड्यूल करते हैं और इसके बाद लोगों को एक एक करके इन्फॉर्म करते हैं कि कितने बजे कॉल है। हालांकि, WhatsApp में इस समस्या का हल आ चुका है। असल में कंपनी ने एक नए फीचर को पेश कर दिया है, जिसके माध्यम से Voice और वीडियो कॉल्स आदि को शेड्यूल करना बेहद ही आसान हो जाता है। इसे आप एक सिंगल यूजर के लिए और कई अलग अलग यूजर्स के लिए भी कर सकते हैं।
WhatsApp के इस फीचर के साथ आपको कॉल शेड्यूल करने के बाद किसी को इन्फॉर्म नहीं करना होता है कि कितने बजे कॉल होने वाली है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह फीचर तो मजेदार है, लेकिन नहीं जानते हैं कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है तो आइए आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिर किस प्रकार से WhatsApp पर किसी कॉल को शेड्यूल किया जा सकता है। इसका प्रोसेस बेहद ही आसान सा है और आप चुटकियों में इस काम को करके अन्य ऐप्स पर होने वाली समस्या से भी बच जाने वाले हैं।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके फोन में व्हाट्सएप होना चाहिए। अगर पहले ही यह फोन में मौजूद है तो आपको यह सुनिश्चित करना है कि यह अपडेट होना चाहिए, अगर नहीं है तो आप इसे कर सकते हैं।
अगर आप किसी कॉल को कैन्सल करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, हम आपको नीचे इनके बारे में बताने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: चुटकियों में बनाए Dhurandhar: The Revenge फिल्मी स्टाइल की रील और स्टोरी..Instagram लाया ये गजब जा फीचर