हालाँकि ओला ऐप की डाउनलोड की प्रक्रिया और इसके बाद इसके माध्यम से यानी Ola App के माध्यम से ओला कैब बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान हैं। आज के दौर में ज्यादातर लोग एक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, और जहां जहां Ola की पहुँच है, वहां के लिए अच्छी प्रकार से और भली भाँती जानते हैं कि आखिर ओला से ऑनलाइन कैब बुकिंग कैसे करनी है। हालाँकि इसके बाद भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो ओला कैब की बुकिंग के बारे में अभी तक नहीं जानते हैं। आज हम ऐसे ही लोगों के लिए यहाँ कुछ लेकर आये हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे Ola Cab बुक कर सकते हैं। यहाँ हमने कैब बुक करने की पूरी प्रक्रिया के अलावा Ola डाउनलोड और इनस्टॉल की पूरी प्रक्रिया को भी यहाँ बताया है। तो आइये शुरू करते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर आप कैसे Ola Cab की बुकिंग कर सकते हैं।
1. गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Ola App डाउनलोड और इनस्टॉल करें।
2. इसके बाद अपने फोन में Ola App को ओपन करें।
3. ओला में अपने आप को रजिस्टर करें, इसके लिए आपको अपने फोन नंबर और ईमेल ID की जरुरत है।
4. अब वेरिफिकेशन के लिए आपको एक OTP मिलेगा जो आपको यहाँ दर्ज करना होगा।
5. अब आप Ola App में अपने आपको रजिस्टर कर चुके हैं। और अपनी OLA Cab को बुक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
6. अगर ओला ऐप से लॉगआउट कर चुके हैं तो आपको एक बार फिर से अपने आपको लॉग इन करना होगा, इसके लिए अपना फोन नंबर दर्ज करें, जो OLA के साथ पहले से ही रजिस्टर है।
7. अब आपको एक OTP इसी नंबर पर प्राप्त होगा, जिसे आपको यहाँ दर्ज करना होगा, OLA अपने आप ही मैसेज से इस OTP को उठा लेता है।
8. अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको अपनी पिक अप और ड्राप लोकेशन दर्ज करनी होगी।
9. इसके बाद मौजूद कैब्स में से किसे आप बुक करना चाहते हैं, उसका चुनाव करें।
10. अब राइड नाउ पर क्लिक करें।
11. अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको किराये, कूपन के अलावा अन्य बहुत सी जानकारी मिलने वाली है।
12. यहाँ आप पेमेंट मोड भी सेलेक्ट कर सकते हैं। आप यहाँ ओला मनी वॉलेट और कैश में से किसी एक ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं, इसके अलावा आप Paytm से भी पेमेंट कर सकते हैं।
13. अंत में जब आप बुकिंग को कन्फर्म कर देते हैं तो आपको एक OTP प्राप्त होता है जो आपको ड्राईवर को देना होता है, इसके अलावा आपको कैब नंबर और नंबर के नाम के अलावा उसका मोबाइल नंबर भी यहीं प्राप्त होने वाला है।
14. इसके बाद अगर आपको इसका बिल चाहिए तो आपको यह अपने ईमेल पर मिलेगा, या आपको ओला ऐप में ही राईट साइड में जाकर राइड्स में जाना होगा जहां आपको आपकी हर राइड की जानकारी और बिल मिल जाने वाला है।
यहाँ आप अपने PC से भी ओला कैब बुक कर सकते है