43 इंच से लेकर 65 इंच तक के इन QLED Smart TVs पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट, हजारों की होगी बचत

By

आज कल हर घर में एक स्मार्ट टीवी देखने को मिल ही जाते हैं. कई स्मार्ट टीवी का प्राइस काफी ज्यादा होता है और इसकी वजह से कई बार इनके दाम काफी ज्यादा होते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है की 1 या 1.5 लाख तक के दाम का ही स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए. अगर आप भी 70,000 रुपये तक के दाम से कम में एक स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लाए हैं दमदार स्मार्ट टीवी डील्स. ये 5 स्मार्ट टीवी डील्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न पर आराम से मिल सकती हैं और इन डील्स की वजह से आप इन स्मार्ट टीवी को 70,000 रुपये से कम के दाम में खरीद सकते हैं.

Xiaomi Mini LED QLED Fire TV (32,999 रुपये)

इस स्मार्ट टीवी का असल दाम 49,999 रुपये का है लेकिन अभी इस पर मिल रहे 34 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ आप इसे मात्र 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आपको यह डिस्काउंट भी कम लगता है तोत इसे HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते समय 9 महीने से ज्यादा की EMI लेने पर आप इस पर 2500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इसके अलावा Amazon Pay ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने से आप इस पर 989 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं.

इस 43 इंच के स्मार्ट टीवी में 32GB तक की स्टोरेज मिलती है और यह स्मार्ट टीवी Dolby Audio के सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 20W तक के स्पीकर्स भी मिलते हैं और इसमें 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. बढ़िया पिक्चर क्वालीटी के लिए इसमें HDR 10 मोड भी मिलता है.

LG UA82 AI Series (30,990 रुपये)

46,090 रुपये के इस स्मार्ट टीवी पर अभी मिल रहे 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ ग्राहक इसे केवल 30,990 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही इस पर Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने से आप इस पर 929 रुपये तक का कैशबेक पा सकते हैं. इसे खरीदते समय अगर आप PNB का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आप इस पर 500 रुपये तक की और छूट पा सकते हैं.

43 इंच के इस स्मार्ट टीवी में AI प्रोसेसर Gen 8 मिलता है और यह स्मार्ट टीवी WebOS पर चलता है. इसके साथ ही इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ ही 1 स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिलती है. इसमें LG UHD AI का भी सपोर्ट मिलता है जो आपके स्मार्ट टीवी के अनुभव को और भी बेहतर बना देता है.

Hisense Hi-QLED Mini LED Smart TV (57,990 रुपये)

91,999 रुपये के इस स्मार्ट टीवी को 37 प्रतिशत के बड़े डिस्काउंट के साथ आप अभी 57,990 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी पर भी Amazon Pay ICICI कार्ड इस्तेमाल करने से आप इस पर 1,739 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे PNB बैंक के कार्ड से खरीदने पर आप इस पर 500 रुपये तक की और छूट प्राप्त कर सकते हैं.

55 इंच के इस स्मार्ट टीवी में यूजर्स को ULED MiniLED के साथ ही 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला गेम मोड भी मिलता है जिसके साथ ही इसमें 2 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है. इसमें High View AI Engine के साथ ही बेहतरीन HDR मोड भी मिलता है. यह स्मार्ट टीवी OTT प्लेटफॉर्म्स के सपोर्ट के साथ ही HDMI और USB सपोर्ट के साथ आता है.

Xiaomi Smart TV X Pro QLED (56,999 रुपये)

89,999 रुपये के बड़े दाम में आने वाले इस स्मार्ट टीवी को आप अभी 37 प्रतिशत के बड़े डिस्काउंट के साथ केवल 56,999 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही इस खरीदते समय Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करने से आप आसानी से इस स्मार्ट टीवी पर 1,709 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे खरीदते समय अगर आप HDFC बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं और 6 महीने तक या उस से ज्यादा की EMI लेते हैं तो आप इस पर 2500 रुपये तक की और छूट पा सकते हैं.

65 इंच के इस स्मार्ट टीवी में ग्रहाकों को 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ ही Dolby Vision और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें 120Hz तक का गेम मोड रिफ्रेश रेट मिलता है जिसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी 34W तक की Xiaomi Sound को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्ट टीवी में ALLM के साथ ही 32GB तक की स्टोरेज भी मिलती है.

Sony BRAVIA 2M2 Series Smart TV (66,300 रुपये)

85,900 रुपये के इस टीवी को आप 23 प्रतिशत की बड़ी छूट के साथ केवल 66,300 रुपये के दाम में खीरद सकते हैं. इस पर Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करने से आप इस पर 1,989 रुपये तक का कैशबेक भी पा सकते हैं. इसके साथ ही इसे PNB बैंक के कार्ड से खरीदने पर ग्रहाक इस पर 500 रुपये की और बचत कर सकते हैं.

50 इंच के इस टीवी में गूगल टीवी के सपोर्ट के साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है और जो लोग PlayStation पर गेमिंग करना पसंद करते हैं उनके लिए इसमें PlayStation 5 के लिए अलग फीचर्स भी मिलते हैं. यह स्मार्ट टीवी ALLM और Sony X1 4K प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 4K X Reality प्रो का भी सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें: 6 हज़ार में मिल रहा 32-इंच का QLED Smart TV, इस जगह लगी पड़ी है खरीदने वालों की लाइन

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By