Amazon पर चल रहीं ताबड़तोड़ डील्स, 39 हज़ार वाला स्मार्ट टीवी 15 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस! देखें लिस्ट

Amazon पर चल रहीं ताबड़तोड़ डील्स, 39 हज़ार वाला स्मार्ट टीवी 15 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस! देखें लिस्ट

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक नया Smart TV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी बेहतरीन मौका हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रीमियम टीवी भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। 40-इंच से लेकर 65-इंच तक के QLED और 4K स्मार्ट टीवी अब आधी कीमत से भी कम में खरीदे जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन सभी डील्स के साथ बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे कीमत और भी कम हो जाती है। अगर आप नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो ये डील्स आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TCL (65 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

TCL का यह 65-इंच स्मार्ट टीवी अमेज़न पर अभी 54,990 रुपये की कीमत में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 1,65,990 रुपये है. यही नहीं, इस पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके अलावा ग्राहक 3000 रुपये तक का बैंक ऑफर पा सकते हैं, जिससे डिवाइस की कीमत घटकर 50,000 रुपये से भी कम हो जाएगी। साथ ही साथ एक्सचेंज डील और ईएमआई ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है.

VW(40 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV

विज़न वर्ल्ड का यह 40-इंच स्मार्ट टीवी आमतौर पर 20,999 रुपये में आता है, लेकिन इस समय इसे 43% की सीधी छूट मिली है जिससे इसकी कीमत घटकर 11,999 रुपये पर आ गई है. बैंक ऑफर के तहत इस पर 500 रुपये और एक्सचेंज डील में 2500 रुपये तक अतिरिक्त बचत की जा सकती है. यहां भी नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है.

Xiaomi (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

शाओमी के इस 4K स्मार्ट फायर टीवी पर भी अभी 43% की छूट मिल रही है जिससे इसकी कीमत 62,999 रुपये से गिरकर 35,999 रुपये हो गई है. इस डिवाइस पर भी पूरे 2000 रुपये का कूपन ऑफर दिया जा रहा है. कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 2500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है.

acer (40 inches) Ultra I Series FHD Smart LED Google TV

लिस्ट का सबसे भारी डिस्काउंट एसर के इस 40-इंच टीवी पर मिल रहा है. 62% डिस्काउंट के साथ यह इस समय अमेज़न पर 14,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 38,999 है. इस प्रोडक्ट पर भी 500 रुपये का बैंक ऑफर और 2500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. ग्राहक इसे 527 रुपये की शुरुआती ईएमआई या नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने जीत लिया दिल? तो ज़रूर देखें ये 5 हिंदी स्पाई-थ्रिलर फ़िल्में, देती हैं वैसा ही रोमांच

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo