Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है. जिससे कम कीमत में भी लोगों के पास रिचार्ज करने का ऑप्शन रहता है. Jio के पास इस समय इंडस्ट्री के सबसे सस्ते सर्विस वैलिडिटी प्लान्स में से एक मौजूद है. कंपनी का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ‘Affordable Packs’ सेक्शन में आता है और पूरे देश के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ बेसिक कॉलिंग और थोड़ा डेटा चाहिए.
Reliance Jio के 189 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं. डेटा की बात करें तो इसमें कुल 2GB डेटा मिलता है. FUP लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है. इसके अलावा प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी शामिल है.
Jio के पास इस कैटेगरी में 339 रुपये, 365 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान भी मौजूद हैं.
799 रुपये वाले प्लान के साथ कंपनी 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है. इसमें अब 5TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है, जो पहले 2TB था. इसके अलावा यूजर्स को Nano Banana जैसे फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है. हालांकि, इस ऑफर को जारी रखने के लिए यूजर को समय-समय पर 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करना होगा.
यह प्लान उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो कम कीमत में बेसिक सर्विस चाहते हैं और ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती है. यूजर्स इस प्लान को MyJio ऐप या Jio की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा आप यहां पर क्लिक करके भी रिचार्ज करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स