भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. ज्यादातर लोग कंपनी के 239 रुपये, 299 रुपये या 666 रुपये जैसे लोकप्रिय रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानते हैं. लेकिन Jio एक ऐसा सस्ता प्लान भी ऑफर करती है, जिसके बारे में बड़ी संख्या में यूजर्स को जानकारी नहीं है.
123 रुपये की कीमत वाला यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम खर्च में कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट सुविधाएं चाहते हैं.
Jio के 123 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यानी लगभग पूरे महीने तक आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. यह प्लान भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए नहीं है, लेकिन कॉलिंग और सामान्य इंटरनेट उपयोग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है.
इस प्लान में प्रतिदिन 0.5GB डेटा मिलता है. पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 14GB डेटा मिलता है. अगर आप मुख्य रूप से WhatsApp चलाते हैं, इंटरनेट पर सामान्य ब्राउजिंग करते हैं, Google सर्च का इस्तेमाल करते हैं या कभी-कभार YouTube Shorts देखते हैं, तो यह डेटा आपके लिए पर्याप्त हो सकता है.
123 रुपये वाले प्लान में पूरे भारत में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा पूरे महीने के लिए 300 SMS भी मिलते हैं. हालांकि आजकल SMS का इस्तेमाल कम हो गया है, लेकिन OTP, बैंक अलर्ट और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए यह सुविधा काम आती है.
इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV और JioSaavn का एक्सेस भी मिलता है. JioTV के जरिए लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं, जबकि JioSaavn पर बिना अतिरिक्त शुल्क के म्यूजिक स्ट्रीमिंग की जा सकती है.
इस प्लान की सबसे बड़ी शर्त यही है कि यह सभी Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. 123 रुपये वाला प्लान केवल Jio Bharat फोन यूजर्स के लिए बनाया गया है. अगर आप सामान्य Android स्मार्टफोन या iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो इस प्लान को एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे. यह प्लान केवल Jio Bharat फीचर फोन पर ही काम करता है.
अगर आपके पास Jio Bharat फोन है Lava, itel के जैसे फीचर फोन है और आपको सिर्फ कॉलिंग, सीमित डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो यह प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है. कम बजट में 28 दिन की सेवा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 14GB डेटा और JioTV व JioSaavn जैसे अतिरिक्त फायदे इसे फीचर फोन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड