साल 2026 में टेलीकॉम कंपनियां यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए ओटीटी बेनिफिट्स वाले कई नए और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान लेकर आई हैं। अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा, तो यहां Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के कुछ प्रमुख प्लान्स की जानकारी दी जा रही है, जिनमें लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल है।
Airtel के 1,729 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में यूज़र्स को Netflix बेसिक, JioHotstar सुपर, ZEE5 प्रीमियम और Xstream Play प्रीमियम का लाभ मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड 5G+ डेटा, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। वहीं 598 रुपये का एक किफायती प्लान भी उपलब्ध है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें भी Netflix बेसिक, JioHotstar सुपर और ZEE5 प्रीमियम शामिल हैं।
Jio की बात करें तो कंपनी 1,299 रुपये में 84 दिनों का प्लान देती है, जिसमें Netflix बेसिक के साथ JioTV और Jio AI Cloud की सुविधा मिलती है। इस प्लान में कुल 168GB डेटा (रोज 2GB) और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा 500 रुपये का 28 दिन वाला प्लान भी मौजूद है, जिसमें Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, YouTube Premium और Discovery+ समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में कुल 56GB डेटा दिया जाता है।
VI की ओर से 3,799 रुपये का सालाना प्लान पेश किया गया है जिसकी वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं, साथ ही Amazon Prime का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। वहीं 408 रुपये के 28 दिन वाले प्लान में SonyLIV का एक्सेस दिया जाता है, जिसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS की सुविधा मिलती है।
Vi प्लान्स की खास बात यह है कि यूज़र्स अपने बचे हुए डेटा को अगले दिन तक कैरी-फॉरवर्ड कर सकते हैं। साथ ही कंपनी 64 kbps स्पीड पर डेटा सुविधा और हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा ऑफर भी देती है, जिसके तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिना डेटा लिमिट इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सभी प्लान्स में अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग ओटीटी बेनेफिट्स और डेटा विकल्प दिए गए हैं, इसलिए यूज़र्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही प्लान चुन सकते हैं।
फिलहाल रिलायंस जियो देश का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर कहलाता है, लेकिन कीमत और बेनेफिट्स को देखा जाए तो हर कंपनी के प्लान्स की अपनी कोई न कोई अलग खासियत और फायदे हैं। ऐसे में कौन सी कंपनी का सिम बेस्ट है यह आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: 11 एपिसोड की इंटेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.5 IMDb रेटिंग, MX Player पर फ्री में उपलब्ध