JioCinema और Disney+ Hotstar का हाल ही में मर्जर हुआ है। इन दोनों के मर्जर के बाद JioHotstar को पेश किया गया है, यह एक नया ही पोर्टल है, जो अप Hotstar और JioCinema की जगह ले चुका है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस नए प्लेटफॉर्म में JioCinema और Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर्स का ट्रांजिशन हुआ है, वहीं नए यूज़र्स के लिए JioHotstar को एक अलग से डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको कई सब्सक्रिप्शन प्लान भी मिलते हैं। हालांकि, अगर आप इस प्लेटफॉर्म के लिए अलग से पैसा नहीं देना चाहते हैं तो कई टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे Jio, Airtel, और Vodafone Idea ने कुछ चुनिंदा प्रीपेड मोबाइल प्लान्स के साथ इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस देने का वादा किया है, इसका मतलब है कि अगर आप इन रिचार्ज प्लांस को लेते हैं तो आपको JioHotstar का एक्सेस फ्री में ही मिल जाने वाला है।
यह प्लान्स यूज़र्स को JioHotstar पर उपलब्ध विशाल डिजिटल कंटेंट की लाइब्रेरी तक मुफ्त पहुंच प्रदान करते हैं, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। आइए इन टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा पेश किए गए मुफ्त JioHotstar प्लान्स पर एक विस्तृत नज़र डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Airtel के ये लंबे समय तक चलने वाले प्लांस हैं धमाल, मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग के अलावा OTT का लाभ, प्राइस देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे
Reliance Jio के JioHotstar के साथ आने वाले प्लान
Reliance Jio ने कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें JioHotstar का फ्री एक्सेस मिलता है।
- Rs 195 डेटा पैक: यह प्लान 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ 15GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है।
- Rs 949 प्रीपेड प्लान: यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 2GB डेली डेटा, 100 SMS प्रति दिन, और 84 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।
Airtel के JioHotstar के साथ आने वाले प्लान
Airtel ने भी JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ अपनी प्रीपेड प्लान्स पेश करता है, आइए इनके बारे में जानते हैं।
- Rs 398 प्लान: इस प्लान में एक महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 2GB डेली 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं, जो 28 दिनों के लिए मान्य है।
- Rs 1,029 प्लान: इसमें तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 2GB डेली 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं, जो 84 दिनों के लिए मान्य है।
- Rs 3,999 प्रीमियम प्लान: यह प्लान एक साल का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन प्रदान करता है। यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो JioHotstar की प्रीमियम कंटेन्ट और लाइव स्पोर्ट्स का एक्सेस चाहते हैं।
Vodafone Idea (Vi) के JioHotstar के साथ आने वाले प्लान
- Rs 151 प्लान: इसमें 4GB डेटा और तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।
- Rs 169 प्लान: इसमें 8GB डेटा और तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
- Rs 469 प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डेली डेटा और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं, जो 28 दिनों के लिए मान्य है।
- Rs 994 प्लान: इसमें 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रति दिन, और 84 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।
JioHotstar के प्लांस की फुल डिटेल्स
जो यूज़र्स स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन पसंद करते हैं, उनके लिए JioHotstar अलग-अलग आवश्यकताओं के लिए अलग अलग प्लांस भी पेश करते हैं।
- मोबाइल प्लान: Rs 149 (तीन महीने के लिए) – इस प्लान में एक ही डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है, इसमें ऐड भी चलते हैं।
- सुपर प्लान: Rs 299 (तीन महीने के लिए) – इस प्लान में दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की आजादी मिलती है, इस प्लान में भी आपको ऐड मिलते हैं।
- प्रीमियम प्लान: Rs 299 प्रति माह या Rs 1,499 सालाना प्लान – इस प्लान में आपको चार डिवाइस पर एक्सेस मिलता है, इसके अलावा इसमें ऐड फ्री स्ट्रीमिंग भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10R में 5 घंटों तक लगातार कर सकेंगे हेवी गेमिंग, 6400mAh बैटरी वाला दमदार फोन काटेगा गर्दा!