सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में Airfibre सर्विस लाने वाली पहली कंपनीयों में से थी. हालांकि BSNL ने इस सर्विस को केवल 4G में ही उपलब्ध कराया है लेकिन इसके प्लान्स काफी किफायती और फायदों से भरे होते हैं. Airfibre सर्विस एक वायरलेस तरीके से आप तक इंटरनेट पहुँचाती है और BSNL ने अब अपने Airfibre के नए प्लान के साथ इसमें कई नए फायदे एड कर दिए हैं. इन फायदों में से कुछ फायदे हैं हाई स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल्स और कुछ OTT सब्सक्रिप्शन्स. अगर आप भी BSNL के इस Airfibre प्लान में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए. यहां हैं इस से जुड़ी सारी डिटेल्स और अन्य फायदे.
हालांकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 200Mbps वाले AirFibre प्लान के बारे में कम प्रसार किया है लेकिन BSNL की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस प्लान की कई डिटेल्स देखने को मिलती हैं. BSNL के इस दमदार प्लान में 200Mbps तक की स्पीड का इंटरनेट मिलता है.
इसके साथ ही इसमें कई OTT बेनिफिट्स मिलते हैं जिसमें ग्राहकों को JioHotstar, ZEE5, Sony Liv, Lionsgate Play, Hungama, ShemarooMe, Epic On और अन्य OTT ऐप्स शामिल हैं.
ग्राहकों को 200Mbps तक की इंटरनेट स्पीड के साथ ही महीने का 5000GB तक का डाटा मिलता है और जब आप इसको पूरी तरह इस्तेमाल कर लेते हैं तब इसकी स्पीड 10Mbps तक गिर जाती है. इसके साथ ही यह प्लान अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा के साथ आता है.
दमदार हाई स्पीड इंटरनेट, OTT बेनिफिट्स, अनलिमिटेड कॉल्स और 5000GB के मासिक डाटा के साथ भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में कई फायदे मिलते हैं जो शायद ही आपको किसी और प्लान में मिल पाएं. ऐसे में इस प्लान के प्राइस के बारे में जान कर आप चौंक जाएंगे. यह दमदार Airfibre प्लान 999 रुपये प्रती माह तक के दाम में आता है. अगर आप हई स्पीड इंटरनेट के साथ ही OTT की आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको इस प्लान को जल्दी खरीद लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: यूजरनेम फीचर को लेकर WhatsApp ने दिया लंबा चौड़ा जवाब..अब क्या होगा सरकार का अगला कदम
By: Ananya Sharma (Intern)