Vivo Y31t 5G vs Realme 16x 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

मिड-रेंज सेगमेंट में नया लॉन्च हुआ Vivo Y31t 5G, Realme 16x 5G और Poco M8 Power तीन ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत 25 हजार रुपये के आसपास है। तीनों फोन में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जिनमें इनके बीच काफी अंतर है। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि एक जैसी कीमत पर सबसे बेहतर कौन रहेगा। इसीलिए, आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना कर रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकती है।

Vivo Y31t 5G vs Realme 16x 5G vs Poco M8 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है।

Realme 16x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को IP65 रेटिंग और MIL-STD-810 शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है। इसका वजन 217 ग्राम है।

वहीं, Poco M8 Power इन तीनों में सबसे प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें DCI-P3 कलर गैमट, TÜV Eye Protection, Corning Gorilla Glass 7i और Wet Touch 2.0 भी मिलता है। फोन का वजन 225 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y31t 5G में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन और 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर भी मिलता है।

Poco M8 Power में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। Poco चार साल के Android अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo Y31t 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/2.0 मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme 16x 5G में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का f/2.0 कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Poco M8 Power में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 मेन रियर कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y31t 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Poco M8 Power इन तीनों में सबसे बड़ी 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आता है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

भारत में कीमत

Vivo Y31t 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 29,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 34,999 रुपये में आता है।

Realme 16x 5G के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में उपलब्ध है।

Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: 50,000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Motorola Edge 70 Pro+ और Vivo V70 भी लिस्ट में शामिल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By