Vivo V70 Elite and Vivo V70 With 6500mAh Battery 50MP Selfie camera smartphone sale starts today in india Price offer specs
पिछले हफ्ते लॉन्च हुई Vivo V70 सीरीज़ को इस समय Amazon India पर खरीदा जा सकता है, इसके अलावा भी दोनों फोन्स को Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन्स की सेल 26 फरवरी को ही शुरू हो गई थी, इस समय दोनों ही मॉडल Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Vivo के ये दोनों ही फोन्स Vivo V70 के अलावा Vivo V70 Elite के तौर पर कई स्टॉरिज और रैम मॉडल में अलग अलग प्राइस और दमदार डिस्काउंट पर खरीदने के लिए मिल रहे हैं। Vivo V70 Phone Series 50 हजार रुपये के अंदर बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। हालांकि, अब सवाल उठता है कि क्या आपको इस प्राइस में इन दोनों ही फोन्स को खरीदना चाहिए, यहाँ आप 5 पॉइंट्स में यह समझ सकते हैं कि आपको इन फोन्स को खरीदना चाहिए कि नहीं, इसके साथ साथ आपको दोनों ही फोन्स के लॉन्च प्राइस से लेकर इस समय डील प्राइस की भी सम्पूर्ण जानकारी हम देने वाले हैं।
अगर आप 45–50 हजार रुपये के आसपास के बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस फोन सीरीज के बारे में एक बार जरूर विचार करना चाहिए, यह सेल आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आइए जानते है कि दोनों ही फोन्स के प्राइस आदि क्या हैं और आप इन्हें किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
आइए इन दोनों ही फोन्स के प्राइस आदि को डीटेल में जानते हैं। यहाँ हम आपको पहले Vivo V70 के प्राइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं, इसके बाद आप Vivo V70 Elite के प्राइस आदि को जान सकेंगे।
Vivo V70 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 45,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा वीवो फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल आपको 49,999 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है, यह मॉडल Lemon Yellow, Passion Red कलर में खरीदा जा सकता है। आइए अब Vivo V70 Elite के प्राइस पर भी एक नजर डालते हैं।
Vivo के इस वाले वैरिएन्ट के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के प्राइस को देखा जाए तो यह आपको 51,999 रुपये में मिल जाने वाला है। इसके साथ साथ आप फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 56,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इस फोन का एक अन्य मॉडल आपको 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज के साथ मिलेगा और इसका प्राइस 61,999 रुपये के आसपास है। इस वैरिएन्ट यानि Vivo V70 Elite को Authentic Black, Passion Red और Sand Beige कलर में खरीदा जा सकता है। यहाँ जो भी प्राइस हमने आपको बताएं हैं, वही सभी इन दोनों ही वीवो फोन्स के लॉन्च प्राइस हैं। आइए अब इन दोनों ही फोन्स पर अमेजन इंडिया पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं कि आखिर आपको यह दोनों ही फोन्स और सभी वैरिएन्ट किस प्राइस में मिल सकते हैं, इसके अलावा क्या आपको इन दोनों ही फोन्स को खरीदना चाहिए कि नहीं।
HDFC, Axis और Kotak बैंक कार्ड से 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट आपको इन फोन्स पर मिलने वाला है। इसका इस्तेमाल करके फोन्स के प्राइस में 10 फीसदी की गिरावट आ सकती है, इसके अलावा आपक एक्सचेंज ऑफर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करके आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन्स को खरीदने पर अच्छी खासी डील प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर पूरी तरह से निर्भर करता है। आपको यहाँ सलाह दी जाती है कि अगर आपके पास ऊपर बताए गए बैंक कार्ड हैं और एक्सचेंज वैल्यू ठीक ठाक आपको मिल जाती है तो आपको इन फोन्स को प्राइस के आधार पर खरीद लेना चाहिए, हालांकि अगर आप फीचर आदि पर ज्यादा जोर देते हैं तो आइए फोन्स के टॉप 5 फीचर्स पर एक नजर डालते हैं, जिसके बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको Vivo V70 सीरीज को खरीदना चाहिए या नहीं।
अब हम यहाँ आपको Vivo V70 Series के टॉप और सबसे खास 5 फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस जानकारी को देखकर आपको स्पेक्स और फीचर की सम्पूर्ण डिटेल्स मिल जाएंगी, इसके अलावा आप यह भी आसानी से तय कर सकेंगे कि आपको इन फोन्स को खरीदना चाहिए कि नहीं।
दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में एक अच्छा अपग्रेड कही जा सकती है। हैवी यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा सकता है।
90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दोनों ही फोन्स में बैटरी साथ मिल जा रहा है, जो यह तय करता है कि फोन को लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने के बाद इसे फिर से रेडी करने के लिए बेहद ही जल्दी से चार्ज भी किया जा सके। ज्यादा अच्छी और फास्ट चार्जिंग इस बात को सुनिश्चित करती है।
Vivo V70 Series के फोन्स में 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 1260×2750 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, और साथ में 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिलती है, जो जाहिर तौर पर फोन की डिस्प्ले को तेज धूप में बेस्ट बनाती है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर आपको P3 वाइड कलर सपोर्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं, फोन्स में IP68 और IP69 रेटिंग के होने से यह वाटरप्रूफ भी बन जाते हैं।
परफॉरमेंस के लिए दोनों ही फोन्स में अलग अलग प्रोसेसर को जगह दो गई है, जो इन्हें एक दूसरे से अलग कर देते हैं, असल में, Vivo V70 Elite को कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, जो इसे Vivo V70 में मिलने वाला Snapdragon 7 Gen 4 से बड़े अपग्रेड के अलावा ज्यादा उन्नत भी बनाता है। इसके अलावा इस फोन दोनों ही फोन्स में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।
दोनों ही फोन्स में 50MP Zeiss कैमरा सेटअप मिलता है, दोनों ही फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। यह कैमरा 50MP मेन (OIS) के अलावा 50MP टेलीफोटो (OIS) के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड मॉड्यूल में शामिल है। इतना ही नहीं, दोनों ही फोन्स में एक 50MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। दोनों ही फोन्स को कंपनी ने Android 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया है।
आइए अब जानते है कि क्या आपको इन दोनों फोन्स को इस प्राइस में खरीदना चाहिए, या अभी कुछ इंतज़ार करना चाहिए और किसी अन्य फोन के लॉन्च का इंतज़ार करना चाहिए।