शाओमी रेड्मी नोट 3 बनाम इसके प्रतिद्वंदी

Highlights

यहाँ हमने शाओमी के रेड्मी नोट 3 के साथ Le Eco Le 1s, लेनोवो K4 नोट और हॉनर 5X की तुलना की है. आइये जानते हैं कौन सा स्मार्टफ़ोन है सबसे बेहतर...

शाओमी अपने बजट स्मार्टफ़ोन शाओमी रेड्मी नोट 3 को 3 मार्च को लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन के माध्यम से शाओमी एक बार फिर से बजट सेगमेंट में एंट्री करेगा, इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 13 हजार के आसपास होने की उम्मीद लगी जा रही है. इस स्मार्टफ़ोन को चीन में पहले ही दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा चुका है. साथ ही बता दें कि पहले स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हेलिओ X10 प्रोसेसर दिया गया है और दूसरे में क्वाल-कॉम का स्नेपड्रैगन 650 प्रोसेसर है. कहा जा सकता है कि बजट सेगमेंट में दोनों ही प्रोसेसर शानदार हैं. स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080p है.

अगर स्मार्टफोन में दिए गए कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा फेज डिटेक्शन के साथ और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. जिसमें आपको ओमनीविज़न का सेंसर मिल रहा है. स्मार्टफ़ोन को मेटल बॉडी दिया गया है. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. आइये अब एक नज़र डालते हैं इसके प्रतिद्वंदियों पर... जिसमें Le Eco Le 1s, लेनोवो K4 नोट और हॉनर 5X शामिल हैं.

 Xiaomi Redmi Note 3Le Eco Le 1sLenovo Vibe K4 NoteHonor 5X
SoCQualcomm Snapdragon 650MediaTek Helio X10MediaTek MT6753Qualcomm Snapdragon 616
Display Size5.5-inch5.5-inch5.5-inch5.5-inch
Display typeIPS LCDIPS LCDIPS LCDIPS LCD
Display Resolution1920 x 1080p1920 x 1080p1920 x 1080p1920 x 1080p
RAM2/3GB3GB3GB2GB
Storage16/32GB32GB16GB16GB
Expandable StorageYesNoYesYes
Rear Camera16MP13MP13MP13MP
Front Camera5MP5MP5MP5MP
Battery (mAh)4000mAh3000mAh3300mAh3000mAh
OSAndroid 5.0.2Android 5.0.2Android 5.1Android 5.1.1
Fingerprint scannerYesYesYesYes
PriceNARs. 10,999Rs. 11,999Rs. 12,999

इस शीट पर नज़र डालने के बाद कहा जा सकता है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में आपको वह सब मिल रहा है जो आजकल कंपनी एक बजट स्मार्टफ़ोन में दे रही हैं. एक बढ़िया डिस्प्ले, शानदार स्टोरेज, मेटल बॉडी और एक फिंगरप्रिंट सेंसर. स्मार्टफ़ोन में 4000mAh क्षमता की बैटरी एक बोनस के तौर पर ही देखी जायेगी. हालाँकि हम आशा कर रहे हैं कि यह बढ़िया तरह से परफॉर्म करे. लेकिन यहाँ सब इसकी कीमत पर डिपेंड करता है. अगर स्मार्टफ़ोन की कीमत सही हुई तो यह एक ख़ास स्मार्टफ़ोन बन जाएगा. और इसे बजट सेगमेंट का चैंपियन कहा जायेगा.

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile