Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ लॉन्च, कीमत और स्पेक्स के साथ देख लें ये टॉप ऑल्टरनेटिव, सब के सब एक से बढ़कर एक

Updated on 22-Jan-2025
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है।

इस फोन में एक 200MP का वाइड ऐंगल लेंस है। इसके अलावा फोन में अन्य तीन कैमरा भी मिलते हैं।

यहाँ आप सैमसंग गेलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन के टॉप ऑल्टरनेटिव्स देखने वाले हैं।

Samsung ने Galaxy Unpacked Event 2025 में अपनी Samsung Galaxy S25 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने Samsung Galaxy S25 के साथ साथ कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Plus के अलावा Samsung Galaxy S25 Ultra को भी लॉन्च कर दिया है। यह सभी फोन सैमसंग की इनोवेशन का हिस्सा हैं और सभी में एक से बढ़कर एक स्पेक्स और फीचर आपको मिल रहे हैं। यहाँ हम Samsung Galaxy S25 Ultra और इसे टक्कर देने वाले कुछ फोन्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं, ऐसा भी कह सकते है कि हम Samsung Galaxy S25 Ultra के टॉप ऑल्टरनेटिव्स के बारे में यहाँ जानने वाले हैं। आइये पहले Samsung Galaxy S25 Ultra के प्राइस और स्पेक्स की चर्चा करते हैं, इसके बाद हम सैमसंग गेलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को टक्कर देने वाले कुछ अन्य फोन्स के बारे में भी चर्चा करने वाले हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर

Samsung Galaxy S25 Ultra को कंपनी ने एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है, इस फोन में आपको सबसे लेटेस्ट और दमदार फीचर मिलते हैं। सैमसंग के इस फोन में एक 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X Display है, जो Super Smooth 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक स्मूथ विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करने में सक्षम है। इसमें Vision Booster और Adaptive Color Tone जैसी विशेषताएँ भी हैं, जो अलग अलग लाइट कंडीशन में बेहतरीन परफॉरमेंस देने में सक्षम हैं। यह डिवाइस 77.6 x 162.8 x 8.2mm size में लॉन्च हुआ है और इसका वजन केवल 218 ग्राम है, ऐसे में बड़ी स्क्रीन होने के चलते भी यह फोन आपके हाथों में काफी आराम से आ जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: New Year ऑफर की डेट आगे बढ़ाने के बाद Mukesh Ambani ने ग्राहकों को दिया ये वाला बड़ा तोहफा, अब Jio के इस प्लान में मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra का कैमरा सेटअप

कैमरा आदि की बात करें तो इस फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP Ultra-Wide कैमरा मिलता है, जो (F1.9, FOV 120˚) से लैस है, इसके अलावा सैमसंग फोन में एक 200MP Wide Camera भी मिलता है, जो (OIS F1.7, FOV 85˚) के साथ आता है, इसमें एक 50MP Telephoto Camera (5x Optical Zoom, OIS F3.4, FOV 22˚) से लैस है। आखिरी कैमरा 10MP का एक Telephoto Camera है जो (3x Optical Zoom, OIS F2.4, FOV 36˚) के साथ आता है। सेल्फी के लिए, सैमसंग फोन में एक 12MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है, जो (F2.2, FOV 80˚) से लैस है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलने वाले रैम और स्टॉरिज मॉडल

सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के अलावा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 12GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल पर लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि आपको यह फोन की मॉडल में मिलने वाला है, ऐसे में आप प्राइस के अनुसार और बजट में एक फोन वैरिएन्ट को चुन सकते हैं और खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra की बैटरी डिटेल्स

सैमसंग के सबसे प्रीमियम फोन को एक 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, यह 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो सकती है, इसके अलावा फोन में आपको 45W एडाप्टर सपोर्ट भी मिलने वाला है, हालांकि आपको इसे अलग से खरीदना होगा। इसके अलावा, इसमें Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare जैसे ऑप्शन भी हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra के अन्य फीचर

इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite मिलता है इसके अलावा इसमें Android 15 के साथ One UI 7 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको एक स्मूद और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है। फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 7, और Bluetooth v5.4 जैसी सुविधाओं मिलती हैं। फोन में Water resistance के लिहाज से IP68 प्रमाणित मिलता है, इसका मतलब है कि इस फोन को 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक डूबने के बावजूद भी सही सलामत इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Nothing का ये वाला Transparent Phone मिल रहा बेहद सस्ता, Flipkart की सेल में धमाका डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर है, यह प्राइस फोन के बेस्ट मॉडल यानि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के टॉप ऑल्टरनेटिव

आइए अब सैमसंग गेलेक्सी एस25 अल्ट्रा को टक्कर देने वाले कुछ फोन्स के बारे में जानते हैं।

Vivo X200 Pro

इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में एक शानदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। Vivo X200 Pro स्मार्टफोन दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आता है। वीवो ने इस स्मार्टफोन में 200MP टेलीफोटो कैमरा Zeiss APO टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जो बेहतरीन और उन्नत जूमिंग क्षमता से लैस है। इसके अलावा, Vivo X200 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर मिलता है। यही वजह है कि यह स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra के लिए एक दमदार ऑप्शन हो सकता है।

iPhone 16 Pro Max

सैमसंग Galaxy S25 Ultra के एक मुख्य प्रतिद्वंदी के तौर पर आप iPhone 16 Pro Max को देख सकते हैं। यह फोन दमदार फ्लैगशिप फीचर्स और शानदार ऑफरिंग्स के साथ आता है। सितंबर 2024 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में A18 Pro चिप मौजूद है। इसी कारण यह फोन अपनी ही पीढ़ी के पिछले फोन्स के मुकाबले एक डामर फोन है। इसके अलावा, iPhone 16 Pro Max में Apple Intelligence फीचर्स भी दिए गए हैं, जो Galaxy S25 Ultra के Galaxy AI फीचर्स को चुनौती देते हैं। कैमरा के मामले में भी यह फोन बेहतरीन कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Tecno ने भारत में उतारा कंपनी का नया नवेला फोन, खरीदने से पहले ये 5 ऑल्टरनेटिव भी देख लें

Oppo Find X8 Pro

यह एक और कैमरा और बेहतरीन परफॉरमेंस प्रदान करता है। Oppo Find X8 Pro को आप एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर देख सकते हैं। इस फोन को भी कंपनी ने हाई-एंड सेगमेंट में लॉन्च किया था। Vivo X200 Pro की तरह, यह स्मार्टफोन भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर पर काम करता है। इसी कारण इस फोन में भी दमदार परफॉरमेंस मिलती है। इसके अलावा, Oppo Find X8 Pro में शानदार कैमरा क्षमताएं मिलती हैं, इस फोन के कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 50MP वाइड-एंगल कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसमें iPhone 16 जैसा कैमरा कंट्रोल बटन भी है, जो कैमरा फीचर्स तक आसानी से पहुँचने में आपक मदद करता है।

Google Pixel 9 Pro XL

Google के इस फोन को भी आप एक लोकप्रिय फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर देख सकते हैं, Google Pixel 9 Pro XL का डिजाइन प्रीमियम है, इसके अलावा इस फोन में आपको बेहतरीन कैमरा क्षमता के साथ साथ अच्छे खासे फीचर्स मिल जाते हैं। यह स्मार्टफोन कैमरा परफॉरमेंस और AI फीचर्स के लिए सबसे बेहतरीन ऑल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मैक्रो फोकस के साथ और 48MP टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy AI के समान कई AI फीचर्स प्रदान करता है।

अन्य स्मार्टफोन

इसके अलावा आप इस लिस्ट में Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च हुए फोन्स को भी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, जैसे इस लिस्ट में आप iQOO 13 को रख सकते हैं, इस लिस्ट में आप Realme GT 7 Pro को भी शामिल कर सकते हैं। OnePlus 13 को भी इस लिस्ट में रखा जा सकता है। इन फोन्स में आपको क्वलकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ बेहतरीन फीचर मिलते हैं। हालांकि, कीमत के आधार पर और कुछ अन्य फीचर्स के आधार पर इन्हें Samsung Galaxy S25 Ultra का डायरेक्ट प्रतिद्वंदी नहीं माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 7000mAh की बैटरी वाला Realme Phone जल्द हो सकता है लॉन्च, इंटरनेट पर आई बड़ी जानकारी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :