Redmi 17 5G vs Moto G77 Power vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

Redmi 17 5G, Moto G77 Power और Poco M8 Power तीनों ही नए लॉन्च हुए ऐसे 5G स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमतें लगभग सामान हैं, लेकिन इनके फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलता है। Redmi 17 5G में बड़ी बैटरी और नया Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट है, जबकि Moto G77 Power में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं Poco M8 Power AMOLED डिस्प्ले और 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। आइए डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य के आधार पर तीनों फोन्स की तुलना करते हैं।

Redmi 17 5G vs Moto G77 Power vs Poco M8 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 825 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass 7i और TÜV Rheinland की Low Blue Light, Circadian Friendly व Flicker Free सर्टिफिकेशन मिलती हैं। फोन का वजन करीब 232 ग्राम और मोटाई 8.8mm है। इसे IP64 रेटिंग मिली है।

Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग, 391ppi और 1,050 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.97 प्रतिशत है। फोन 8.89mm मोटा और 215 ग्राम वजनी है तथा IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Poco M8 Power यहां सबसे अलग है। इसमें 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें DCI-P3, TÜV Eye Protection, Gorilla Glass 7i और Wet Touch 2.0 भी मिलता है। इसका वजन 225 ग्राम और मोटाई 8.4mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi 17 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन HyperOS 3 आधारित Android 16 पर चलता है।

Moto G77 Power में 6nm MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम स्पीड 2.5GHz है। इसके साथ Mali-G57 MP2 GPU, 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे 1 साल का OS अपग्रेड तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Poco M8 Power में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह HyperOS 3 आधारित Android 16 पर चलता है। Poco इस फोन के लिए 4 साल के Android अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 मुख्य कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का f/2.05 कैमरा है। फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Moto G77 Power में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 Sony LYT-600 मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का f/2.2 कैमरा है। फोन 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Poco M8 Power में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Redmi 17 5G में 7,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी 59 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Poco M8 Power में सबसे बड़ी 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है।

भारत में कीमत

Redmi 17 5G की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल के लिए 41,999 रुपये है। हालांकि, दोनों वेरिएंट की नेट इफेक्टिव कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और 26,999 रुपये है। फोन की बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Moto G77 Power का 8GB+128GB मॉडल 25,999 रुपये में आता है।

वहीं Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में मिलता है।

यह भी पढ़ें: 45+ Janmashtami 2026 Wishes In Hindi: अपनों को भेजें ये खास मैसेज और खूबसूरत कोट्स, स्टेटस पर लगाने के लिए भी बेस्ट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By