लॉन्च के बेहद करीब लीक हुआ Realme 16x का दाम..देखें Realme P4R के मुकाबले कैसा होगा फोन

HIGHLIGHTS

Realme 16x का इंडिया प्राइस लीक हो गया है।

Realme के इस फोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है।

Realme P4R की तुलना में ये Realme Phone कैसा होगा।

Realme की ओर से अपने बजट पोर्टफोलियो को जल्द ही बढ़ाया जाने वाला है। असल में, कंपनी अपने नए फोन को इस महीने के अंत में Realme 16x के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि के जानकारी आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से सामने आ चुकी है। हालांकि। अब लॉन्च के बेहद ही करीब आते आते Realme 16x से भी पर्दा उठ गया है। टिप्स्टर Sanju Chaudhary की ओर से फोन के बॉक्स प्राइस और सेल कीमत की जानकारी दी गई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन किस प्राइस में लॉन्च होने वाला है।

Realme 16x के इंडिया प्राइस से लेकर लॉन्च डिटेल्स तक

अगर टिप्स्टर Sanju Chaudhary की जानकारी को देखा जाए तो यह पता चलता है कि फोन के 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी MRP यानि बॉक्स कीमत 54,999 रुपये में ला सकती है। इस फोन को 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इतना जरूर है कि फोन का सेल प्राइस बेहद कम हो सकता है। इस फोन को आप एक ऑफलाइन फोकस्ड फोन के तौर पर देखने वाले हैं। ऐसा भी जानकारी मिल रही है कि इस फोन को कंपनी 30,000 रुपये के अंदर लॉन्च कर सकती है।

अगर Realme 15x की कीमत को देखा जाए तो यह फोन October में लॉन्च हुआ था, और इस फोन को कंपनी की ओर से 16,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि नए फोन को बेहद ही ज्यादा प्राइस हाइक के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि स्पेक्स आदि में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है।

कहाँ पर सेल किया जाएगा Realme 16x

Realme Phone को लेकर ऐसा सामने आ चुका है कि इस फोन को Flipkart के माध्यम से सेल किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और मेनलाइन रीटेल स्टोर्स पर सेल किया जाने वाला है। फोन को कंपनी Endurance Brown और Glory White कलर में लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में और क्या होने वाला है आइए जानते हैं।

Realme 16x के स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी

लीक स्पेक्स को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि Realme 16x स्मार्टफोन में आपको Realme P4R वाले ही स्पेक्स मिल सकते हैं। इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ साथ फोन में एक 6.8-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 1200 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने वाला है। इस फोन में कंपनी LPDDR4X RAM के साथ UFS 2.2 स्टॉरिज भी मिल सकती है। Realme के इस फोन में 14GB तक की Dynamic RAM और 256GB तक की स्टॉरिज भी मिलने वाली है।

Realme 16x में एक 7000mAh की बैटरी मिलने वाली है, यह 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाली है। इस फोन में आपको बाईपास चार्जिंग के साथ साथ रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। कैमरा के तौर पर इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलने वाला है, जो AI की कई क्षमताओं से लैस होने वाला है। इसके अलावा फोन को कंपनी IP65 रेटिंग के साथ साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट क्षमता भी इसमें मिलने वाली है।

Realme P4R के स्पेक्स और फीचर की सम्पूर्ण डिटेल्स

यह स्मार्टफोन एक प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक के साथ आता है, इसका लुक देखने में काफी क्लीन है और यह हाथ में ज्यादा भारी भी नहीं लगता है। यह स्मार्टफोन 6.81 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। इसके साथ ही इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जो एक IPS LCD पैन्ल के लिए काफी अच्छी है, इसकी मदद से आप धूप में भी स्क्रीन को आराम से पढ़ पाएंगे।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है जो Mali G57 MC2 GPU के साथ आता है। इसके साथ ही इसके सिंगल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। और इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 8000mAh की शानदार बैटरी मिलती है जिसमें 45W तक की वायर्ड चार्जिंग मिलती है और यह फोन रिवर्स और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra मिल रहा 42000 रुपये सस्ता.. Amazon Sale में मिलेगा कौड़ियों के दाम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :