एक ओर हमने देखने को मिल रहा है कि स्मार्टफोन्स के प्राइस आए दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी की निगाहें GST Council की होने वाली मीटिंग पर टिकी हैं, हो सकता है कि इस मीटिंग में स्मार्टफोन्स से 18% की GST को घटाकर 5% पर कोई फैसला लिया जाए? अब जो भी हो, प्राइस बढ़ें या घटे लेकिन एक चीज जरूर हो रही है। नए नए फोन्स बाजार का रुख कर रहे हैं। मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार को देखा जाए तो यह इतनी तेजी से बढ़ रहा है, जैसे इस समय LPG Gas के दाम बढ़ रहे हैं। 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के अंदर आने वाले प्लांस को अगर देखा जाए तो इनके बीच प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है।
इस प्रतिस्पर्धा को ज्यादा ही बढ़ा देने में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16x 5G और Motorola G77 Power का भी बड़ा हाथ है। दोनों स्मार्टफोन्स बिल्कुल एक जैसी कीमत यानी 25,999 रुपये के प्राइस में आपको मिल जाने वाले हैं। दोनों में ही 7,000mAh की बड़ी जम्बो बैटरी भी मिल जाती है। हालांकि, डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर आदि को अगर देखा जाए तो यह दोनों ही फोन्स इन सभी फीचर और स्पेक्स के मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग अलग नजर आते हैं। आइए स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर जानते हैं कि आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Realme 16x को देखा जाए तो यह फोन 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले से लैस है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को साथ लेकर आता है। स्मूद गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए यह एक बेहतरीन दावेदार भी है, एक जरूरी बात यह भी है कि इसका रेजोल्यूशन HD+ है।
अब अगर Motorola Moto G77 Power को देखते हैं तो पता चलता है कि इसमें 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो ज्यादा शार्प और क्रिस्प टेक्स्ट व वीडियो आउटपुट देने में सक्षम है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें लेटेस्ट Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट मिल जाता है, जो एक अच्छी बात है।
परफॉर्मेंस के मामले में मोटोरोला का Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है, और इसमें स्टैंडर्ड 8GB LPDDR4X रैम मिल जाती है। वहीं, रियलमी के फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर और उसपर 6GB रैम का सपोर्ट मिलता है। यहाँ Motorola का फोन बाजी मार लेता है लेकिन Realme के फोन्स में ग्राहकों को बेस प्राइस में 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अब यह किन लोगों के लिए अच्छी बात है, यह आप सही प्रकार से समझते हैं।
Moto G77 Power को देखा जाए तो यह फोन 50MP मेन कैमरे के साथ एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस लेकर आता है, इसके अलावा सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो रियलमी के मुकाबले कहीं अधिक डिटेल फोटो आदि लेने में सक्षम है।
दूसरी ओर, अगर Realme 16x को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP का AI रियर कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन के फ्रन्ट पर एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल जाता है, जिसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस की कमी आपको देखते ही पता चल जाने वाली है।
बैटरी के मामले में दोनों नही फोन्स एक जैसे नजर आते हैं, ऐसा ही कुछ प्राइस के मामले में भी है। दोनों ही फोन्स में एक 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, यह आसानी से 2-3 दिन निकालने में सक्षम है। इसके अलावा Realme 16x की बैटरी के साथ कंपनी 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मुहैया करा रही है, इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) का सपोर्ट भी मिलता है।
Moto G77 Power को देखा जाए तो इसकि 7000mAh की बैटरी के साथ कंपनी 30W टर्बोचार्जिंग दे रही है, इसके साथ ही फोन में 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा इसे एक दमदार ऑप्शन बना दे रही है, इस सुविधा के साथ फोन को एक पावर बैंक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
| फीचर्स | Realme 16x 5G | Motorola G77 Power |
| डिस्प्ले | 6.8-इंच HD+ LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट, Panda Glass, 1200 निट्स | 6.72-इंच FHD+ LCD, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 (ऑक्टा-कोर) | MediaTek Dimensity 6400 (ऑक्टा-कोर) |
| रैम व स्टोरेज | 6GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज (microSD सपोर्ट) | 8GB LPDDR4X रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) |
| रियर कैमरा | 50MP AI प्राइमरी सेंसर | 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस |
| फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी शूटर | 32MP हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा |
| बैटरी व चार्जिंग | 7,000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging | 7,000mAh, 30W TurboPower, 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग |
| कीमत (Price) | 25,999 रुपये | 25,999 रुपये |
Moto G77 Power को आपको इसलिए खरीद लेना चाहिए, क्योंकि फोन में शार्प FHD+ डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, 32MP सेल्फी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी और 8GB रैम मिल जाती है।
वहीं अगर आप Realme 16x को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो ज्यादा स्टॉरिज और 45W के आसपास की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाले फोन्स को खरीदना चाहते हैं। इतना ही नहीं, अगर उन्हें एक ब्राइट और स्मूद डिस्प्ले चाहिए तो इस फोन में 144Hz रिफ्रेश स्क्रीन पर मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Philips S7221 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना