Poco M7 5G vs Moto G45 5G
अगर आप इस समय एक 5G Phone को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको हम दो 5G Phones के बारे में बताने वाले हैं जो कम प्राइस में इस क्षमता से लैस है। इन फोन्स में पहला फोन POCO M7 5G है, इसके अलावा दूसरा फोन Moto G45 5G है। यहाँ हम इन दोनों ही फोन्स के प्राइस और स्पेक्स की तुलना करन वाले हैं, जिसे देखकर आपको यह अंदाजा हो जाने वाला है कि आपको अपने लिए किस फोन को खरीदना चाहिए, और मार्च 2025 में कौन सा 5G सस्ता स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट होने वाले हैं।
POCO M7 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 10,499 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा फोन का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आपको 11,499 रुपये में मिलने वाला है। वहीं, Motorola Moto G45 5G की बात करें तो इस फोन में आपको 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है, जो 10,999 रुपये के प्राइस में आता है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल भी दिया जा रहा है, जो आपको 11,999 रुपये में मिल सकता है। हालांकि, इस समय आप फोन्स पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आदि पर कुछ डिस्काउंट जरूर प्राप्त कर सकते हैं।
POCO M7 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने टू टोन डिजाइन दिया है, इसके अलावा फोन में फ्लैट किनारे भी देखे जा सकते हैं, इस फोन में IP52 रेटिंग मिलती है। Moto G45 5G की दूसरी ओर बात करें तो इस स्मार्टफोन में वेगन लेदर बैक पैनल मिलता है। इस फोन में भी आपको IP52 रेटिंग मिलती है। हालांकि, फोन को Curved डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया था।
POCO M7 5G स्मार्टफोन में एक 6.88-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, यह एक HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। डिस्प्ले पर पीक ब्राइटनेस को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 600 निट्स की है। इस फोन में एक नॉच भी दिया गया है। हालांकि, दूसरी ओर Moto G45 5G को देखते हैं तो इस फोन में एक 6.5-इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है। फोन में HD+ रेजोल्यूशन भी मिलती है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें आपको एक होल-पंच डिजाइन मिलता है।
POCO M7 5G को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में एक क्वलकॉम प्रोसेसर है, यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है। फोन को Adreno 613 GPU का सपोर्ट भी मिलता है। इस प्रोसेसर को कंपनी ने 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया था। दूसरी ओर, Moto G45 5G स्मार्टफोन को देखा जाए तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 619 GPU भी मिलता है। इस प्रोसेसर को कंपनी ने 6nm प्रोसेस पर निर्मित किया है।
POCO के फोन को कंपनी ने HyperOS पर चलने वाले एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया है। इस फोन में आपको 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट दिया अजाने वाला है। इसका मतलब है कि यह एंड्रॉयड 16 तक काम करने वाला है। दूसरी ओर, Moto G45 को देखा जाए तो इस फोन में Hello UI पर आधारित Android 14 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में एक साल का एंड्रॉयड और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट दिया जाने वाला है।
POCO M7 5G स्मार्टफोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में दूसरा Auxiliary Sensor मिलता है। इस फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। उसके अलावा दूसरे फोन यानि Moto G45 5G को देखते हैं तो इस फोन में भी आपको एक 50MP का ही मेन कैमरा मिलता है। हालांकि, यह फोन 2MP का मैक्रो लेंस से लैस है। पहों में 16MP का एक अन्य सेन्सर भी दिया गया है।
POCO फोन में एक 5160mAh की बैटरी मिलती है, इस फोन में यह बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दूसरी ओर, Moto G45 को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
अगर आपका ध्यान प्रोसेसिंग पावर और कैमरा पर है, तो Moto G45 5G थोड़ी बेहतर पसंद हो सकता है, खासकर अगर आप कैमरा और प्रोसेसर की नए टेक्नोलॉजी को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वहीं, अगर आपको बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ बेहतर प्राइस पर एक स्मार्टफोन चाहिए, तो POCO M7 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।