हाल ही में लॉन्च हुआ Xiaomi का Xiaomi 17T स्मार्टफोन कई लोगों का मनपसंद अपने दमदार स्पेक्स और फीचर्स की वजह से बना है. लोकिन ऐसा लगता है की इसे मात देने वाला भी एक स्मार्टफोन मिड रेंज स्मार्टफोन्स के बाज़ार में कदम रख सकता है. Oppo का आने वाला Oppo Reno 16 Pro स्मार्टफोन Xiaomi के Xiaomi 17T के मुकाबले में काफी अच्छा हो सकता है. अगर आपको इन दोनों दमदार स्मार्टफोन्स के स्पेक्स से लेकर इनके डिज़ाइन और परफॉरमेंस तक सारी डिटेल्स की तुलना जाननी है तो इस आर्टिकल में आपको मिलेगा इसके डिज़ाइन से लेकर इनके भारत में प्राइस तक सारी डिटेल्स की तुलना.
Oppo Reno 16 Pro एक काफी स्लीक और सुंदर डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें एक बेहतरीन डिज़ाइन के साथ ही 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है. इस डिस्प्ले में ग्राहकों को FHD+ रेसोलुशन के साथ ही 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.
Xiaomi 17T स्मार्टफोन Oppo Reno 16 Pro से थोड़ा बड़ा जरूर है लेकिन इस से हाथ पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एक क्लीन और प्रीमियम लुक के साथ आता है और इसमें 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ ही 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.
Oppo Reno 16 Pro स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8550 चिपसेट के साथ आता है जो बेहतरीन परफॉरमेंस देने में माहिर है. इसके साथ ही यह दमदार स्मार्टफोन अपने साथ Mali-G720 GPU लाता है जिसकी मदद से काफी बढ़िया ग्राफिक्स दिखते हैं. यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करने के साथ ही साथ Colour OS कस्टम UI के साथ आता है.
Xiaomi 17T स्मार्टफोन प्रोसेसर के मामले में Oppo Reno 16 Pro को पीछे छोड़ देता है, इसके MediaTek Dimensity 8550 अलट्रा चिपसेट के साथ यह स्मार्टफोन Opoo Reno 16 Pro से बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम है. इसके साथ ही इसमें Android 16 के सपोर्ट के साथ ही HyperOS कस्टम UI का भी सोपर्ट मिलता है.
Oppo Reno 16 Pro में मिलने वाले ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 200MP के प्राइमरी कैमरा, 50MP के अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP के टेलीफोटो कैमरा के साथ ही 50MP का दमदार फ्रंट कैमरा मिलता है. इस स्मार्टफोन में मिलने वाले रियर कैमरा में HDR और Dual Video Recording जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.
Xiaomi 17T स्मार्टफोन में दिए गए ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ही 12MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है और इसके रियर कैमरा में Slow Motion, Video Pro Mode और Stereo recording जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.
6700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला Oppo Reno 16 Pro स्मार्टफोन 80W तक की सूपर चार्जिंग के साथ ही 50W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन Xiaomi 17T से बैटरी और कैमरा के मामले में काफी आगे हैं.
Xiaomi 17T स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी के साथ ही 67W तक की हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, अगर आप दिन भर में अपने स्मार्टफोन को ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन काफी बढ़िया रहेगा.
Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अभी भारत में 59,999 रुपये तक की है और इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन वेरिएंट का दाम अभी 64,999 रुपये तक का है.
Oppo Reno 16 Pro भारत में 62,990 रुपये तक के शुरुआती दाम के साथ आ सकता है और इसके लॉन्च के साथ ही इसके भारत में कीमत और अन्य डिटेल्स सामने आएंगी.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना